बालों को देना है डिफरेंट स्टाइल तो ऐसे में बनाएं पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल

अगर आप अपने बालों को एक सिंपल हेयरस्टाइल के जरिए एक स्टाइलिश और यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

braided ponytail hairstyles m

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हेयरस्टाइल किसी भी महिला के लुक को काफी हद तक चेंज कर सकता है। इसलिए महिलाएं जितना ध्यान अपने आउटफिट पर देती हैं, उतना ही फोकस वह अपने हेयरस्टाइल पर भी करती हैं। अमूमन अपने लुक को चेंज करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयरस्टाइल्स बनाती हैं। लेकिन ऐसी भी कई लड़कियां होती हैं, जिन्हें तरह-तरह के हेयरस्टाइल्स बनाना नहीं आता। ऐसे में वह मन मसोसकर रह जाती हैं। ऐसी लड़कियां केवल ब्रेड स्टाइल या सिंपल पोनीटेल स्टाइल बनाती हैं। महिलाओं को लगता है कि यह एक बेहद सिंपल और बोरिंग हेयरस्टाइल है और इसलिए वह एक न्यू लुक कैरी नहीं कर सकतीं। जबकि ऐसा नहीं है।

अगर आप चाहें तो इन्हीं सिंपल हेयरस्टाइल को अलग-अलग तरीके से मिलाकर एक न्यू हेयरस्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपको कोई हेयरस्टाइल एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो सिंपल हेयरस्टाइल को अपने मन-मुताबिक चेंज करके हेयरस्टाइल्स के साथ काफी हद तक प्ले कर सकती हैं। ऐसा ही हेयरस्टाइल है पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल। इसमें ब्रेड व पोनीटेल दोनों हेयरस्टाइल को शामिल किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल को अलग-अलग तरीके से बनाने के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छे लगेंगे-

इसे जरूर पढ़ें-करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं bollywood के सबसे coolहेयरस्टाइल

पहला तरीका

braided ponytail hairstyles

पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाने का यह तरीका काफी आसान है। इसके लिए पहले आप बालों को कॉम्ब करें और एक साइड से थोड़े बाल लेकर फ्रेंच ब्रेड बनाएं। इसके बाद ब्रेड के साथ-साथ अन्य बालों को एक साथ लेकर पोनीटेल बनाएं। आप इसे ऐसे ही छोड़ सकती हैं।

यह देखने में काफी अच्छा लगेगा। वहीं अगर आप एक डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो पोनीटेल बनाने के बाद आप ब्रेड्स वाले हेयर्स से लेंथ पर भी सिंपल थ्री स्ट्रैंड ब्रेड बनाएं। आप इसे केजुअल से लेकर कॉलेज या डे टाइम में आउटिंग में बना सकती हैं।

दूसरा तरीका

braided ponytail hairstyles

अगर आप पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल में एक एलीगेंट लुक चाहती हैं तो इस तरह से बालों को स्टाइल करें। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप बालों की सेंटर पार्टिंग (सेंटर पार्टिंग हेयरस्टाइल) करें। इसके बाद दोनों साइड से फ्रंट से थोड़े हेयर लेकर ब्रेड बनाएं। इसके बाद ब्रेड को पीछे ले जाकर रबर की मदद से सिक्योर करें। इसके बाद आप उसके नीचे से दोनों साइड से फिर से बाल लेकर ब्रेड बनाएं और इसी प्रोसेस को दोहराएं। इसके बाद आप सारे बालों को पीछे लेकर लो पोनीटेल बनाएं। यह एक बेहद ही यूनिक और सिंपल हेयरस्टाइल है। आप इसे ऑफिस से लेकर डिनर डेट के टाइम पर बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-यंग व क्यूट लुक पाने के लिए सारा के इन पोनीटेल हेयरस्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन

आपको भी पार्टली ब्रेडेड पोनीटेल हेयरस्टाइल के यह लुक काफी अच्छे लगे होंगे। आप भी इन हेयरस्टाइल्स को घर में रहते हुए ट्राई कर सकती हैं और एक न्यू लुक पा सकती हैं। चूंकि इन्हें बनाना आसान है, इसलिए आपको इन्हें बनाते समय कोई समस्या भी नहीं होगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP