अपने ऑउटफिट को मॉडर्न टच देने के लिए ट्राई करें ये कैप स्टाइल दुपट्टा आउटफिट

क्रिस-क्रॉस ब्लाउज डिजाइन से लेकर कैप जैकेट और दुपट्टे तक हर फैशन ट्रेंड को आप मॉर्डन बना सकती हैं। जिसको आप किसी भी पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।

Cape duptta style trends

हर बार फैशन ट्रेंड में बदलाव होते रहते हैं। जिसको बॉलीवुड से लेकर हर कोई फॉलो करता दिखाई देता है ताकि वो ट्रेंड के हिसाब से चले और स्टाइलिश दिखाई दे। अगर आपको अपने एथनिक वियर को मॉर्डन बनाना है तो इस तरह अपने आउटफिट को पहन सकती हैं। इससे आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

बैंड्यू ब्लाउज विद प्लाजो पेंट

Cap duptta style

अगर आप बिना किसी एफर्ट के स्टाइल स्टेटमेंट बनना चाहती हैं तो इसके लिए अनन्या पांडे काकैप जैकेट स्टाइलकॉपी कर सकती हैं। जिसके साथ बैंड्यू ब्लाउज विद प्लाजो पेंट पेयर कर सकती हैं। ये आपके ऊपर है कि आपको कढ़ाई वाला प्लाजो लेना है या प्लेन। कलर ऑप्शन भी आप अपने हिसाब से ले सकती हैं जो दिखने में स्टाइलिश लगे।

टिप्स:इसके अलावा और भी ब्लाउज डिजाइन इसके साथ आप पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट लुक के लिए चेहरे के आकार के हिसाब से करें नोज़ रिंग या नोज़ पिन का सेलेक्शन

रैप स्कर्ट और ब्रैलेट ब्लाउज

Plazzo style

अगर आपको मॉर्डन लुक पसंद है तो आप रैप स्कर्ट और ब्रैलेट ब्लाउज के साथ इस तरह कैप दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। ऑफबीट फेस्टिव लुक के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप ब्राइड्समेड है तो इस तरह के लुक को ट्राई करें। ये दिखने में काफी स्टाइलिश लगता है साथ ही कम एक्सेसरीज के साथ इससे पहना जा सकता है।

टिप्स:अगर आपको फ्रिल पसंद है तो स्कर्ट में इसका ऑप्शन एड कर सकती हैं। पहनने के बाद ये काफी अच्छा लगेगा।

लॉन्ग सूट के साथ पेयर करें कैप दुपट्टा

Long suit cap duppta style

अगर आपको सिंपल लुक रखना है तो इसके लिए आप लॉन्ग सूट के साथ कैप दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। ये लुक सिंपल है लेकिन दिखने में स्टाइलिश लगता है। आप इसे हैवी इयरिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ में ओपन हेयर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का लुक सबसे ज्यादा पार्टी और फेस्टिवल में अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए आउटफिट के कलर के अनुसार कौन सी लिपस्टिक देगी आपको एक परफेक्ट लुक

ऑर्नेट साड़ी के साथ पेयर करें कैप दुपट्टा

कैप दुपट्टा काफी अच्छा लगता है। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। साड़ी के साथ भी ये स्टाइल काफी अच्छा लगता है। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कलर ऑप्शन भी आपको मिल जाते हैं। इस तरह के दुपट्टे के आप हैवी भी ले सकती हैं सिंपल भी आपको मिल जाएंगे। इसके साथ मांग-टिका और हैवी ज्वेलरी के साथ आप इस स्टाइल में चार चांद लगा सकती हैं।

टिप्स: इसके डिजाइन ऑप्शन आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगे। जिसे आप अपने लुक के हिसाब से खरीद सकती हैं।

ये सारे डिजाइन आप किसी भी पार्टी और फंक्शन में पहन सकती हैं। जिसके स्टाइल टिप्स आप यहां से ले सकती हैं।

अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Credit: Myntra/ Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP