रेड कलर कुर्ती को इन पांच तरीकों से करें स्टाइल

अगर आप रेड कलर की कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो उसे इन अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।

how to style red color kurti in different way

जब किसी भी आउटफिट को स्टाइल करने की बात होती है तो उसके स्टाइल व एंब्रायडरी के साथ-साथ कलर भी उतना ही अहम् है। यह देखने में आता है कि अगर कलर सलेक्शन सही हो तो सिंपल आउटफिट में भी लुक बहुत अधिक ग्रेसफुल नजर आता है। मसलन, अगर आप एथनिक वियर कुर्ती पहनने का मन बना रही हैं तो उसमें रेड कलर को कैरी करना अच्छा विचार हो सकता है। रेड कलर कुर्ती आपके लुक को बेहद एलीगेंट व ग्रेसफुल लुक देती है।

अब सवाल यह उठता है कि रेड कलर कुर्ती को अलग-अलग तरह से किस तरह स्टाइल किया जाए। इसे स्टाइल करने के कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। रेड कलर कुर्ती के साथ डिफरेंट बॉटम से लेकर चुनरी की मदद से आप हर बार एक न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रेड कलर कुर्ती को स्टाइल करने के डिफरेंट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

पहनें मैचिंग शरारा

matching sarara

अगर आपने फेस्टिवल पर या फिर किसी खास अवसर पर रेड कलर कुर्ती को पहनने का मन बनाया है तो उसके साथ मैचिंग शरारा स्टाइल करना अच्छा विचार हो सकता है। शॉर्ट रेड कलर कुर्ती के साथ मैचिंग शरारा आपको एक पार्टी लुक देता है। इस लुक में अपने स्टाइल को एन्हॉन्स करने के लिए आप स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन सकती हैं। वहीं, अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो रेड कलर लिपस्टिक आपको एक बोल्ड लुक देगी।

इसे जरूर पढ़ें-व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल और हर दिन पाएं एक न्यू लुक

व्हाइट बॉटम को करें स्टाइल

white bottom wear

रेड एंड व्हाइट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता है। आप चाहे ऑफिस में रेड कुर्ती पहनें या फिर केजुअल या आउटिंग के दौरान, उसके साथ व्हाइट बॉटम को कैरी करना अच्छा विचार हो सकता है। हालांकि, पार्टी में रेड कुर्ती के साथ व्हाइट शरारा पहनें। जबकि ऑफिस में रेड कुर्ती के साथ व्हाइट लेंगिग को पेयर किया जा सकता है। इसी तरह आउटिंग के दौरान रेड कुर्ती के साथ व्हाइट पैंट को पेयर करें।

पहनें ड्रेस की तरह

style as dress

अमूमन महिलाएं रेड कलर की कुर्ती के साथ डिफरेंट स्टाइल बॉटम को पेयर करती हैं। लेकिन रेड कलर कुर्ती खुद में एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करती हैं। इसलिए, अगर आप अपनी कुर्ती को एक मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो ऐसे में उसे ड्रेस की तरह भी कैरी किया जा सकता है। शॉर्ट कुर्ती में आप बटन स्टाइल कुर्ती को बेल्ट के साथ स्टाइल करें। वहीं, लॉन्ग कुर्ती मैक्सी ड्रेस लुक देगी।

जींस को करें स्टाइल

यह भी एक तरीका है रेड कलर कुर्ती को स्टाइल करने का। अगर आप लॉन्ग कुर्ती(लॉन्ग कुर्ती में दिखें स्टनिंग) को इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में उसके साथ जींस को पेयर करने पर विचार करें। रेड कुर्ती के साथ ब्लू डेनिम जींस का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। इस लुक में आप बेल्ट, वॉच जैसी एक्सेसरीज की मदद से अपने लुक को एन्हॉन्स कर सकती हैं।

दुपट्टा हो खास

dupatta

जब आप रेड कलर कुर्ती को स्टाइल कर रही हैं तो उसके साथ दुपट्टे की पेयरिंग पर भी ध्यान दें। किसी पार्टी आदि में आप नेट शीयर दुपट्टा या एंब्रायडिड दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। वहीं, अगर आप केजुअल्स में रेड कलर कुर्ती को पहन रही हैं तो उसके साथ फ्लोरल प्रिंट(फ्लोरल दुपट्टे को इस तरह करें स्टाइल) जैसे दुपट्टे को पेयर करने पर विचार करें। यह आपके लुक को एक रिफ्रेशिंग टच देगा।

इसे जरूर पढ़ें-लंबी कुर्तियों को इस अंदाज में पहनें, देखती रह जाएंगी आपकी सहेलियां

तो अब आप रेड कलर कुर्ती को सबसे पहले किस तरह स्टाइल करना पसंद करेंगी? अपनी तस्वीर हमारे साथ फेसबुक पेज पर अवश्य शेयर कीजिएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- Instagram, amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP