हर शादी या फंक्शन के लिए हम और आप अप-टू-डेट दिखना चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन अपने लुक्स में अलग-अलग तरीके के बदलाव भी करते हैं। वहीं किसी भी फंक्शन के लिए हम और आप आजकल साड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में शहनाज गिल का यह लुक सामने आया है, जिसे इनके फैंस काफी पसंद करते भी नजर आ रहे हैं। अगर आपको शहनाज का यह लुक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम बताने वाले हैं कि किस तरीके को फॉलो कर आप कर सकती हैं यह लुक रीक्रिएट और दिख सकती हैं फ्लॉलेस।
View this post on Instagram
शहनाज गिल की पहनी यह साड़ी डिजाइनर गजल गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई है। यह साड़ी काफी सोबर और क्लासी लुक दे रही हैं, लेकिन इस तरह के कलर और पैटर्न खासकर दिन के फंक्शन के लिए बेस्ट रहती है। बता दें कि इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको करीब 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। वहीं अगर आप क्लासी और मॉडर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो साड़ी का मटेरियल साटन या ऑर्गेंजा में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो ऑर्गेंजा साड़ी के साथ ऐसे चुनें ब्लाउज के डिजाइन
इस तरह की साड़ी के साथ आप मेकअप के लिए सटल और लाइट कलर को चुनें। बता दें कि ऐसी साड़ी डिजाइन के साथ आप बेस मेकअप को ड्युई रख सकती हैं। साथ ही आई मेकअप के लिए पिंक ग्लॉसी लुक चुनें। लिप्स के लिए आप ग्लॉसी पिंक कलर चुन सकती हैं। वहीं अगर आप पिंक की जगह कोई और कलर को चुनना चाहती हैं तो न्यूड मेकअप लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
ऐसे लुक के साथ खासकर मोती वाले डिजाइन के चोकर को पहन सकती हैं। साथ ही मैचिंग इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो अनकट या सफेद स्टोन वाले चोकर सेट को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक
बालों को आप दो तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो स्लीक ओपन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं। इसके अलावा आप बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं और उसे हेयर एक्सेसरीज से और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। हेयर एक्सेसरीज के लिए आप ताजे गजरे या लाल गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको दिखाया गया शहनाज का ये साड़ी लुक और उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर ही कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।