दिखना है सोबर तो अनारकली कुर्ती के साथ इन इयररिंग्स को करें पेयर

सोबर लुक के लिए आप अनारकली सूट के साथ इन इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। ये पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं।

Earring style

स्टाइलिश दिखने के लिए हम अलग-अलग तरह के आउफिट ट्राई करते हैं। वहीं रोजाना फैशन ट्रेंड के लिए हम सिंपल लुक को स्टाइल करना पसंद करते हैं। जिसके लिए हम ज्वेलरी को भी लाइट रखते हैं और मेकअप भी सटल करते हैं। अगर आप अनारकली सूट पहन रही हैं और इस लुक को सोबर रखना चाहती हैं तो इन कुर्ती के साथ लाइट इयररिंग्स को स्टाइल करें।

यह पहनने में लाइट वेटेड होते हैं साथ ही क्लासी लुक देते हैं। चलिए जानते हैं इन इयररिंग्स के बारे में अनारकली सूट के साथ अच्छे लगेंगे।

एंटीक झुमका इयररिंग्स

Antique Jhumki design

एंटीक स्टाइल ज्वेलरी एथनिक कपड़ों के साथ काफी अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की इयररिंग्स अनारकली कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स में आपको अलग-अलग डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। जिसे आप अपने कुर्ती के कलर के साथ मैच कर सकती हैं। आप चाहे तो ऑनलाइन भी इसे सर्च कर सकती हैं।

बिट्स स्पाइरल स्टड इयररिंग्स

Studs earrings

आप बिट्स स्पाइरल स्टड इयररिंग्स को अनारकली कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह दिखने में क्लासी लगते हैं, साथ ही पहनने में लाइट वेट होते हैं। इन इयरिंग्स को आप लॉन्ग सिल्क पैटर्न वाली कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इस बात का खास ध्यान रखें की इसे आप ब्राइट कलर कुर्ती के साथ पहने साथ में हाई हील्स और क्लच को पेयर करें।

इसे भी पढ़ें: अनारकली सूट के साथ पहनेंगी यह एसेसरीज, तो दिखेंगी बेहद ब्यूटीफुल

ड्राप इयररिंग्स

Drop earrings

ड्राप इयररिंग्स आजकल हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। लड़कियां इन्हें वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन कपड़ों के साथ भी पहनना पसंद करती हैं। आप चाहे तो इसे अनारकली कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की इयरिंग्स आपको ऑक्सिडाइज्ड मेटल में भी मिल जाते हैं साथ ही इसमें आप मल्टी कलर भी ले सकती हैं।

टिप्स: इस तरह के इयररिंग्स आप अपनी कुर्ती के डिजाइन और कलर के हिसाब से खरीदें।

डोम झुमका

Dome Jhumka design

डोम झुमका भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। लड़कियां इसे इंडो वेस्टर्न और एथनिक दोनों लुक के साथ पहनना पसंद करती हैं। इसकी खास बात ये होती है कि, इनका वेट लाइट होता है साथ ही दिखने में काफी एक्ट्रेक्टिव होती हैं। इसे चाहे तो रोजाना लुक के साथ भी पहना जा सकता है। इस तरह के इयररिंग्स को आप वाइट अनारकली के साथ पहने तो काफी अच्छी लगेंगी। इसके डिजाइन और कलर आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिनके प्राइज भी कम होंगे।

टिप्स: आप इस तरह के इयररिंग्स को साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गोल्ड या डायमंड नहीं, इन ईयररिंग की मदद से निखारें अपना स्टाइल

आपको ये आइडियाज कैसे लगे इसके बारे में हमें जरूर कमेंट करके बताएं और अपने विचार हमारे साथ शेयर करें।

उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो। इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP