क्या आपने नोटिस किया है कि इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने एयरपोर्ट लुक में चिकनकारी को शामिल कर चुके हैं। फुल चिकनकारी सेट के साथ-साथ चिकनकारी का दुपट्टा, पलाजो, और जीन्स के ऊपर पहनी जाने वाली कुर्ती भी आजकल ट्रेंड में है। लखनऊ की फेमस चिकनकारी सही मायने में लगती तो रॉयल है। अलग-अलग रंगों में अलग डिजाइन्स और कंफर्टेबल कपड़ा चिकनकारी को और भी अच्छा बना देता है। चिकनकारी आउटफिट्स ग्रेसफुल भी लगते हैं और कंफर्टेबल भी होते हैं।
पर अधिकतर लोगों को इन्हें स्टाइल और मेंटेन करने में समस्या महसूस होती है। आपके पास भी अगर चिकनकारी की कुर्ती या कोई आउटफिट रखा है, तो उसे कैसे स्टाइल करना है इसके बारे में हम आपको कुछ टिप्स देते हैं।
हमने Fabindia के एथनिक डिपार्टमेंट के प्रोडक्ट हेड सुमित अरोड़ा से इसके बारे में बात की। सुमित लंबे समय से फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और एथनिक कपड़ों के स्टाइलिंग एक्सपर्ट भी हैं।
चिकनकारी टॉप ऑफिस आउटफिट के साथ कैजुअल आउटिंग के लिए भी अच्छे लग सकते हैं। इनमें A लाइन से ज्यादा ट्यूनिक टॉप आते हैं। स्प्रिंग और समर वॉर्डरोब के लिए ये टॉप बहुत एलिगेंट लग सकते हैं।
स्टाइलिंग टिप
इसे जरूर पढ़ें- इन तरीकों से करें चिकनकारी कुर्ते की देखभाल, चलेंगा सालों साल
आपके वॉर्डरोब में अगर एक अच्छी चिकनकारी की कुर्ती रखी हुई है जिसे आप लेगिंग्स के साथ पेयर करती हैं, तो रुक जाएं। चिकनकारी कुर्ती का फैशन कभी नहीं जाता और इसलिए इसकी पेयरिंग भी सही होनी चाहिए।
स्टाइलिंग टिप
जाह्नवी कपूर के वॉर्डरोब के देखें, तो अब चिकनकारी की कई तरह की वैरायटी ट्रेंड करने लगी है। इसी में से एक है चिकनकारी ड्रेस। ये फ्लोई भी होती हैं और बदलते मौसम के साथ भरी गर्मियों में भी इनका उपयोग किया जा सकता है। चिकनकारी की ड्रेस के साथ स्टाइलिंग की थोड़ी सी जानकारी होनी जरूरी है।
स्टाइलिंग टिप
इसे जरूर पढ़ें- लखनऊ के मशहूर काम 'चिकनकारी' एंब्रॉयडरी से जुड़े रोचक तथ्य जानें
चाहे व्हाइट टॉप हो, व्हाइट कुर्ती या फिर व्हाइट सूट सेट चिकनकारी में सफेद रंग भी काफी एलिगेंट लगता है। गर्मियों के लिए ये अच्छी च्वाइस भी हो सकता है जिससे आपको स्टाइलिंग में दिक्कत ना हो। अगर आपको चिकनकारी में व्हाइट रंग पसंद है, तो ये टिप्स जरूर आजमाएं।
स्टाइलिंग टिप
चिकनकारी के साथ बहुत ज्यादा प्रिंटेड कपड़ों को पेयर ना करें। अगर आपकी कुर्ती प्रिंटेड है, तो भी नीचे पेयर करने के लिए कोई सॉलिड कलर ही लें। बहुत ज्यादा प्रिंट्स के कारण चिकनकारी की एलिगेंस खत्म होती है। सॉलिड कलर्स और सॉफ्ट शेड्स इनके लिए ज्यादा अच्छे होंगे।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Fabindia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।