ऐसा कितनी बार हुआ है कि आप पूरी तरह से तैयार होकर निकली हों और पैंट कुछ ज्यादा ही टाइट या असहज महसूस हो रही हो। अगर जीन्स या पैंट ज्यादा टाइट हो या फिर पैंट का कट सही ना हो या फिर बॉटम फैट की समस्या ज्यादा हो तो कैमल टो दिखने लगता है। कैमल टो की समस्या कई महिलाओं को परेशान करती है और ऐसे में ये लुक को बिगाड़ सकता है। यकीनन कैमल टो की समस्या ना तो देखने में अच्छी लगती है और ना ही ये कंफर्टेबल होती है।
पैंट्स का टाइट होना या फिर अनकंफर्टेबल होना वेजाइनल हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं होता है। कैमल टो से जुड़ी परेशानियां कुछ फैशन हैक्स से ठीक हो सकती हैं। तो चलिए आज इसी से जुड़ी बातें करते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर क्यों कैमल टो बनता है और कैसे इसे ठीक किया जा सकता है।
ये एक ऐसा इफेक्ट होता है जो महिलाओं के शॉर्ट्स, पैंट्स, जीन्स अगर उनके ग्रॉइन एरिया में बहुत ज्यादा टाइट होती है तो ये उनके इंटरनल पार्ट्स का शेप ऊपर दिखाने लगती है। इसी को कैमल टो कहा जाता है। ये समस्या कई महिलाओं को झेलनी पड़ती है और कई महिलाएं इसे लेकर इतना झेंप जाती हैं कि वो शर्मिंदा महसूस करने लगती हैं। ये एक नॉर्मल फैशन से जुड़ी समस्या है जिसके लिए पहले तो आपको शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। दूसरा आप इसे कुछ हैक्स से ठीक कर सकती हैं इसलिए इसके कारण जीन्स और पैंट्स पहनना छोड़ने की जरूरत नहीं है।
कई बार महिलाएं अपने वजन के कारण ऐसे फैसले ले लेती हैं, लेकिन ये सहूलियत पर निर्भर करता है। अगर आपको पैंट्स में कंफर्टेबल लगता है तो उसे जरूर पहनें।
इसे जरूर पढ़ें- सान्या मल्होत्रा के बेस्ट साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन, दें खुद को परफेक्ट पार्टी लुक
आप इसके लिए पैंटी लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये पैंट्स के मुकाबले काफी पतला होता है और आसानी से आप पैंटी के अंदर इसे पहन सकती हैं। ये छोटे पैड की शक्ल का ही होता है। ये पैंट्स पहनने के बाद ऊपर से वेजाइनल शेप झलकने नहीं देगा।
पैंटी लाइनर ना सिर्फ वेजाइनल डिस्चार्ज के लिए अच्छा माना जा सकता है बल्कि ये कैमल टो की समस्या को कम करने के लिए भी अच्छा है।
आप कैमल टो गार्ड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ये आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वजन बढ़ने से कई बार कपड़े ज्यादा टाइट हो जाते हैं और हर बार नए कपड़े खरीदना मुमकिन भी नहीं है। ऐसे समय में आप कैमल टो गार्ड का इस्तेमाल करें जो आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। ये आपके वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा बन सकता है। ये एक ही साइज में उपलब्ध होता है, लेकिन आप इसमें कलर आदि में बदलाव देख सकते हैं। कंफर्टेबल पैंटी के साथ इसे पहनें आपकी जीन्स में कैमल टो नहीं दिखेगा।
आपके लिए इस समस्या से बचने का एक अच्छा तरीका ये हो सकता है कि आप मोटे फैब्रिक की पैंटी पहनें। ये कैमल टो की समस्या को सबसे आसानी से हल कर सकता है। अगर आपकी पैंट बहुत ज्यादा टाइट नहीं है तो सिर्फ इसी काम से हो जाएगा। ये वेजाइनल एरिया में थोड़ी मोटी फैब्रिक लेयर डाल देगा जिससे किसी भी तरह की लाइन अगर बन रही होगी तो वो हट जाएगी।
इसके अलावा आप अच्छी क्वालिटी का शेप वियर भी पहन सकती हैं जिससे कैमल टो की समस्या कम हो जाएगी। ये पैंट के नीचे एक अच्छी लेयर बना सकता है।
जीन्स में तो अधिकतर ऐसा ही होता है इसलिए उससे आप बच नहीं सकती हैं, लेकिन अगर पैंट, टाइट जेगिंग्स आदि खरीद रही हैं तो ऐसी चीज़ों से बचें जिसमें फ्रंट राइज स्टिच हो यानि जहां सिलाई आपके वेजाइनल एरिया के बीच तक जा रही हो (जैसा जीन्स में होता है), ये कैमल टो का कारण बन सकती है। लेगिंग्स और अन्य बॉटम्स का कपड़ा काफी पतला होता है और इस तरह की डिजाइन के कारण आपके वेजाइनल एरिया का शेप ठीक नहीं दिखता है।
इसे जरूर पढ़ें- अपने कार्डिगन को करें इन डिफरेंट तरीकों से स्टाइल, दें खुद को परफेक्ट लुक
सबसे अच्छा तरीका ये भी हो सकता है कि आप इसे U बॉटम टॉप्स के साथ पहनें। यानि टॉप नीचे या तो थोड़ा लंबा हो या फिर U शेप का हो जिससे कैमल टो अपने आप ही छुप जाए। ये स्टाइलिश टॉप्स के साथ बहुत होता है। ये ना सिर्फ शरीर को पतला दिखाते हैं बल्कि इससे आपके लोअर बॉडी का फैट भी छुपता है। ये कैमल टो को छुपाने का एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है।
तो अगली बार अगर आपको इस तरह की समस्या हो तो इनमें से कोई तरीका अपना लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।