हीट वेव की वजह से बालों को हो रहा नुकसान, तो ये होम रेमेडीज करें ट्राई

homemade hair mask: अगर गर्मी के मौसम में आपके भी हीट वेव की वजह से बाल खराब हो रहे हैं, तो आप घर पर रहकर इस होम रेमेडीज को आजमा सकती हैं। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। यही नहीं चेहरे को खूबसूरत के साथ-साथ कुछ महिलाएं अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती है। लंबे, घने और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होती है।

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और हीट वेव की वजह से अधिकतर महिलाओं के बाल खराब होने लगते हैं और इससे वह परेशान हो सकती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडीज बताएंगे, जिसे कर आप अपने बालों को हेल्दी रख सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-29T163554.467

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि गर्मी के मौसम में हीट वेव के चलते बाल खराब होना एक आम समस्या है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो अब आप कुछ होम रेमेडीज कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती है। गर्मी के मौसम में अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए आप घर पर हेयर मास्क बन सकती हैं। घर पर हेयर मास्क बनाने का तरीका बहुत आसान है इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

सामग्री -

1. जैतून का तेल

2. दही

3. अंडा

4. ओट्स

बनाने का तरीका

घर पर हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में पीसकर उसका आटा बना ले।अब ओट्स के आटे को एक कंटेनर में निकाल कर उसमें अंडे के अंदर वाले हिस्से को मिला दें। इसके बाद आप इसमें ऊपर से दही और जैतून का तेल भी मिक्स कर दें। अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। आप इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:ड्राई फ्रिजी हेयर से पाना है राहत? तो घर पर बनाएं एक्सपर्ट का बताया ये हेयर मास्क

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-04-29T163555.368

आप हेयर मास्क को लगाने से पहले अपने बालों को धो सकती हैं। आप घर पर तैयार इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। इस हेयर मास्क को आप कम से कम 40 मिनट के लिए अपने बालों में लगा कर रखें। ऐसा करने से आपको फायदा देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं ये फ्लोरल हेयर मास्क

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP