हर साल फाल्गुन मास में होली का त्योहार देशभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। बच्चे हो या बड़े हर किसी को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार होता है। होली आने से कई दिन पहले ही इस फेस्टिवल की रौनक देखने को मिल जाती है। घरों में तरह-तरह की चीजें बनने लगती हैं तो मार्केट में होली स्पेशल ऑउटफिट और रंग, पिचकारी आदि की दुकानें गुलजार हो जाती हैं। ऐसे में हर ओर माहौल रंगीन हो जाता है। ठीक इसी तरह होली आने से पहले कई जगहों पर होली महोत्सव का भी आयोजन होता है।
इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, भाषण और शायरियां आदि जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं। यदि आप भी किसी होली महोत्सव में शामिल होने जा रही हैं तो आज हम आपको कुछ लहंगे-चोली के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको कैरी करके आप एकदम राधा-रानी की तरह प्यारी दिख सकती हैं।
लहरिया प्रिंट लहंगा
त्योहारों के मौके पर लहरिया प्रिंट काफी ट्रेडिशनल लुक देता है। ऐसे में आप फोटो में नजर आ रहा है येलो कलर का लहरिया लहंगा ट्राई कर सकती हैं। ऐसे लहंगे आप फैब्रिक लेकर भी स्टीच करा सकती हैं। लहंगे के बॉर्डर पर गोल्डन लेस काफी खूबसूरत लग रही है। साथ में वी नेक चोली जंच रही है। ऐसे लहंगे के साथ आप पर्ल चोकर कैरी कर सकती हैं। साथ में, झुमकी आपके लुक को प्रिटी बना देगी। इस लहरिया लहंगे के संग लो बन हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप बेस्ट रहेगा।
ये भी पढ़ें: प्री-वेडिंग फंक्शन में लगेंगी अप्सरा जब स्टाइल करेंगी ये खूबसूरत डिजाइंस वाली लहंगा चोली, इस तरह करें स्टाइल
व्हाइट मिरर वर्क लहंगा
आप होली महोत्सव के लिए ऐसे व्हाइट कलर के मिरर वर्क लहंगे को भी ट्राई कर सकती हैं। यह भीड़ में से थोड़ा डिफरेंट लुक देते हैं। इस लहंगे के और चोली के बॉर्डर पर मल्टी कलर थ्रेड वर्क काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा है। साथ ही दुपट्टे के बॉर्डर पर स्लिम गोल्डन कलर की लेस शानदार लुक दे रही है। ऐसे लहंगे के संग आप ब्रेड हेयर स्टाइल, न्यूड मेकअप और मेटल ज्वेलरी पहनें। साथ में मोजड़ी जूती आपको परफेक्ट लुक देगी।
रेड सिल्क लहंगा
यदि आप राधा-रानी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप इस तरह का रेड सिल्क लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसके संग कुंदन ज्वेलरी आपको क्लासी लुक देगी। साथ में बोल्ड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल आपको ब्यूटीफुल लुक देगी। इस लहंगे के बॉर्डर पर जरी वर्क काफी ट्रेडिशनल टच दे रहा है। जबकि दुपट्टे को मैचिंग रखा गया है। लहंगे के साथ लीफ शेप नेकलाइन वाली चोली काफी जंच रही है।
ये भी पढ़ें: Office Garba Night Looks: ऑफिस गरबा नाइट में पहनने के लिए खरीदें ये लहंगा चोली, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/KALINI/Jaipur Folk/SALWAR STUDIO/LOOKNBOOK ART/HOUSE OF JAMOTI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों