herzindagi
saree mein perfect look k liye high heel sandals

साड़ी में परफेक्ट लुक देंगी ये हाई हील सैंडल्स, आज ही अपने कलेक्शन में करें शामिल

अगर आप साड़ी के साथ कौन सी  हील सैंडल्स बेस्ट रहेगी, इसको लेकर परेशान रहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ हील सैंडल्स के आइडिया जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-05, 13:39 IST

फैशन और स्टाइल में बात करें तो महिलाएं पुरुषों की तुलना में आगे होती हैं। महिलाएं स्टाइल में दिखने के लिए कपड़ों से लेकर फुटवेयर तक पर पूरा ध्यान देती हैं। फुटवेयर की बात हो और फिर हील की बात ना की जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। महिलाएं हील खरीदती तो हैं, लेकिन वह उन्‍हें सही तरीके से कैरी नहीं करना जानती हैं, जिससे उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। तो आज हम आपको हील को लेकर खास जानकारी देंगे जिसे पहन कर आप साड़ी में परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

प्लेटफार्म हील्स

platform heel ko kaise phene

प्लेटफार्म हील्स को छोटी हाइट वाली लड़कियां ज्यादा पहनती हैं। पार्टी वियर में साड़ी के साथ प्लेटफार्म हील्स काफी चलन में रहती हैं। यह काफी आरामदायक होती हैं, जिस कारण से इन्‍हें लंबे समय तक के लिए कैरी कर सकती हैं। इन हील्स को आप शिफॉन साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:इन आसान टिप्स से अपने लिए चुनें सबसे अच्छी हाई हील्स

स्ट्रैप हील्स

straps heel carrying style

पार्टी वियर के लिए स्ट्रैप हील्स बेहद अट्रैक्टिव लगती हैं। ये हील्स देखने में काफी कूल और क्लासी लुक देने का काम भी करती हैं। इन हील्स को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकती हैं। आप स्ट्रैप हील्स को फाल्गुनी शेन पीकॉक साड़ी के साथ पहन सकती हैं, लेकिन अगर आप हील्‍स पहली बार ट्राई कर रही हैं, तो स्ट्रैप हील्स को पहनने में थोड़ा सावधान रहें। इन्‍हें पहन कर आपको चलने में दिक्‍कत आ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: फुटवियर सिलेक्शन से जुड़ी इन बातों का रखें ध्‍यान, नहीं होगी कोई परेशानी

पंप्स हील्स

pump heel ko carry krne k tips

पंप्स हील्स आपको एक क्लासी लुक देती हैं। पार्टी लुक में पंप्स फुटवियर को महिलाएं काफी पसंद करती हैं। इस तरह की हील्स को आप इंडो वेस्टर्न साड़ी के साथ कैरी कर सकते हैं, लेकिन साड़ी में परफेक्ट लुक पाने के लिए कोशिश करें कि आप साड़ी से मैचिंग पंप्स हील्स को पहने। यह आपके बजट में आपको आराम से मिल सकती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Kriti\instagram, Rubina Dilaik\instagram, freepik, meesho & fixcart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।