हर सुहागन के लिए मंगलसूत्र पहनना बेहद खास होता है। आजकल की बात करें तो ज्यादातर मॉडर्न लुक देने वाले मंगलसूत्र को खासकर किसी तीज-त्योहार के मौके पर ही पहनना पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई तरह की डिजाइंस और अलग-अलग साइज देखने को मिल जाएंगे।
हरतालिका तीज आने वाली है और इस खास मौके पर सुहागने तैयार होकर पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। तो आइये देखते हैं रोजाना से लेकर किसी भी तीज-त्योहार के दिन पहनने के लिए मंगलसूत्र के ये खास डिजाइंस।
गोल्ड डिजाइन मंगलसूत्र (Gold Design Mangalsutra)
गोल्ड के मंगलसूत्र शादी के समय पहनाये जाते हैं, लेकिन आजकल आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी में मंगलसूत्र में गोल्डन कलर देखने को मिल जाएगा। इस तरह की मंगलसूत्र साड़ी से लेकर सूट के साथ मैच कर जाता है। आपको इसमें मैरून और ग्रीन वर्क में भी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:हाथों और पैरों को खूबसूरत बनाएंगे आलता के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें और जानें इसे बनाने का आसान तरीका
स्टोन डिजाइन मंगलसूत्र (Stone Design Mangalsutra)
आर्टिफिशियल डायमंड में इसमें हैवी से लेकर सिंगल स्टोन वाले डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बात अगर डेली वियर की करें तो इसमें सिंगल स्टोन के साथ मैचिंग स्टड्स के पूरे सेट को काफी पसंद किया जाता है। वहीं पार्टी वियर लुक के लिए आपको इसमें बारीक स्टोन वाले फैंसी डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे।
कुंदन डिजाइन मंगलसूत्र (KundanDesign Mangalsutra)
फैंसी और पार्टी वियर डिजाइन के मंगलसूत्र को पहनना चाहती हैं तो इस तरह के कुंदन स्टोन वाले मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको पेस्टल से लेकर डार्क कलर्स में काफी पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें मैरून कलर को पसंद किया जाता है।
डोली डिजाइन मंगलसूत्र (DoliDesign Mangalsutra)
नई-नवेली दुल्हन हैं और फैंसी डिजाइन का कोई मंगलसूत्र गले में पहनना चाहती हैं तो नेकपीस को अवॉयड कर इस तरह का डोली या पति के नाम वाला मंगलसूत्र का डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें आपको गोल्ड से लेकर आर्टिफिशियल में कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे।
अगर आपको मंगलसूत्र की ये डिजाइंस और इन्हें बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: aathvya, South India Jewels, meesho, flipkart, indiamart, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों