herzindagi
hariyali teej  alta designs

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के मौके पर हाथों और पैरों को खूबसूरत बनाएंगे आलता के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें और जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Easy Alta Designs: हाथों और पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप तीली और रुई की मदद ले सकती हैं। इसके कई डिजाइंस आपको इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-08-02, 14:51 IST

Alta Designs For Hariyali Teej 2024:तीज-त्योहार हो या कोई भी फंक्शन, सजना-सवरना हम सभी पसंद करते हैं। सावन शुरू हो चुका है और हरियाली तीज भी आने वाली है। ऐसे में हम हाथों और पैरों में खूबसूरत डिजाइन के आलता लगाना काफी पसंद करते हैं।

floral alta designs

इस दिन सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास भी रखती हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलता के नए डिजाइंस जो आपके पैरों और हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। साथ ही, बताएंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका- 

बेल डिजाइन आलता (Bel Alta Designs)

Bel Alta Designs

आलता में लाल रंग के साथ में आप सफेद रंग को भी शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आप हाथों के पिछले हिस्से में गोल टिक्की बनाकर सफेद रंग से बेल के डिजाइन को एक उंगली से लेकर कलाई तक में बना सकती हैं। इस तरह आप पैरों पर बेल के डिजाइन को बना सकती हैं। इसमें आप कलियों और फूलों के आकार भी शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Payal Designs: छोटे पैरों की खूबसूरती को दोगुना करेंगे पायल के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

गोल टिक्की आलता डिजाइन (Gol Tikki Alta Designs)

gol tikki alta for hands

सिंपल और जल्दी से आलता को हाथों और पैरों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह के गोल टिक्की डिजाइन को हाथों और पैरों पर बना सकती हैं। इस तरीके का आलता आप हथेली के अगले और पिछले दोनों जगहों पर बना सकती हैं। वहीं चाहे तो सफेद रंग से गोल टिक्की के के बॉर्डर पर डॉट-डॉट कर डिजाइन भी बना सकती हैं।

gol tikki alta

 इसे भी पढ़ें: Sawan Special Alta Designs: हाथों और पैरों में लगाएं आलता, देखें आसान डिजाइन

भरे-भरे डिजाइन वाला आलता (Floral Alta Designs)

alta border design

अगर आप केवल शगुन के लिए नहीं, बल्कि पूरे हाथों या पैरों पर डिजाइन वाले आलता को लगाना चाहती हैं तो इसके लिए आप पैरों की उंगलियों पर वी-शेप में आलता लगा सकती हैं। साथ ही, पैरों के बॉर्डर के लिए बारीक तीली की मदद से बेल बॉर्डर या कलियों और फूल-पत्ती के डिजाइन को बना सकती हैं। देखने में यह बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

gol tikki alta design

 

 

अगर आपको आलता के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Anwesha Devinity, SNEHA BISWAS, 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।