New Alta Designs: जिस तरीके से हम मेहंदी को हाथों और पैरों में लगाते हैं। वैसे ही आलता भी दोनों जगहों पर लगाया जा सकता है। यह लाल रंग का होता है। इसलिए सुहागिन महिलाएं इसे हर त्योहार और खास फंक्शन में लगाना पसंद करती हैं। यह शादी के समय दुल्हन को श्रृंगार दानी में भी दिया जाता है। हालांकि यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि आलता का संबंध राधा रानी से है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण राधा रानी के हाथों और पैरों में आलता लगाते थे। तभी से आलता को शुभ माना जाता है और सुहागिन महिलाएं इसे लगाती हैं।
आप अपने हाथों में गोल टिक्की आलता डिजाइन को लगा सकते हैं। इसमें पहले गोल टिक्की डिजाइन को हाथों के बीच में बनाना है। फिर इसके आसपास छोटे-छोटे डॉट लगाने हैं। अब उगंलियों को भी आलता के रंग से भरना है। इस तरीके का आलता डिजाइन 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप चाहें तो पैरों में भी लगा सकते हैं। इस तरह के गोल टिक्की डिजाइन को और अच्छा दिखाने के लिए इसकी आउटलाइन भी कर सकते हैं।
अगर आपके भरे पैरों वाले आलता डिजाइन पसंद है, तो इस तस्वीर में दिखाए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बहुत सिंदर सा फूल डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके बाद इसे बिंगी और क्राउन का डिजाइन बनाकर अच्छे से हाइलाइट किया गया है। आप चाहें तो इसे और सुंदर बनाने के लिए बीच में व्हाइट कुमकुम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने में भी आपको सिर्फ 5 मिनट का टाइम लगेगा।
इसे भी पढें: Latest Alta Designs: पैरों पर आलता के ये डिजाइन लगेंगे बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें
आप अगर मेहंदी की तरह हाथों में आलता लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बेल डिजाइन में इसे क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको गोल टिक्की डिजाइन को हाथों में क्रिएट करना है। इसके ऊपर कुमकुम की मदद से बेल डिजाइन को बनाना है। आप चाहें तो इसे बनाने के बाद इसमें स्टोन भी लगा सकती हैं। इससे हाथों में लगा आलता अच्छा लगेगा।
इन डिजाइन को आप अपने हाथ और पैरों में लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को लगाने में समय भी कम लगेगा। साथ ही, इससे आपको मेहंदी भी नहीं लगवानी पड़ेगी।
इसे भी पढें: Alta Designs: पैरों की सुंदरता में लग जाएंगे चार-चांद, लगाएं आलता की ये डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।