हरियाली तीज का त्योहार नजदीक ही है। यह त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं अच्छे से श्रृंगार करती हैं और मेहंदी आदि लगाकर सजती संवरती हैं। वैसे तो हरियाली तीज पर आप कोई भी रंग के आउटफिट्स पहन सकती हैं, मगर इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने का अलग ही महत्व होता है। आप साड़ी, लहंगे के अलावा इस दिन सुंदर सा सल्वार सूट भी पहन सकती हैं। इतना ही नहीं आप एक सुंदर सी लॉन्ग कुर्ती को खूबसूरत बॉटम के साथ कैरी करके भी अच्छा लुक पा सकती हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर कुछ खास और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन ग्रीन लॉन्ग कुर्तियों के डिजाइनों का चयन किया है। ये कुर्तियां न सिर्फ आपको एक पारंपरिक लुक देंगी, बल्कि आपको फेस्टिवल के माहौल में भी फिट करेंगी।
1. ग्रीन सिल्क कुर्ती
ग्रीन सिल्क कुर्ती एक क्लासिक और एलिगेंट विकल्प है। आपको बाजार में एक नहीं बल्कि इसमें कई तरह की वेराइटी मिल जाएंगी। आप प्योर सिल्क, रॉ सिल्क या फिर फैशन सिल्क फैब्रिक से तैयार कुर्ती पहन सकती हैं। सिल्क की कुर्ती न सिर्फ पहनने में आरामदायक होती है बल्कि यह आपको एक शाही लुक भी देती है। यह कुर्ती खासतौर पर उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो त्योहारों पर ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं। आप हरे रंग की सिल्क की कुर्ती के साथ लाल, रानी पिंक और पीले रंग का चूड़ीदार पैजामा पहन सकती हैं।
दाम- आपको अच्छे ब्रांड में 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में अच्छी सिल्क कुर्ती मिल जाएंगी।
2. ग्रीन ब्रोकेड कुर्ती
ब्रोकेड फैब्रिक बहुत ही खास होता है। सिंपल से सिंपल ब्रोकेड फैब्रिक से बने आउटफिट पार्टी और फेस्टिव लुक देते हैं। ब्रोकेड से आप लॉन्ग कुर्ती बनवा सकती हैं। इस फैब्रिक में आपको बहुत सारे पैटर्न और डिजाइन देखने को मिलेंगे। आप चाहें तो फैब्रिक लेकर किसी डिजाइनर या टेलर से भी अपनी पसंद का सूट या कुर्ती-शरारा आदि बनवा सकती हैं। ग्रीन ब्रोकेड कुर्ती आपको रॉयल लुक देगी। आप इस तरह की कुर्ती के साथ सेम ब्रोकेड फैब्रिक से बॉटम भी तैयार करा सकती हैं। इस ब्रोकेड की इंट्रीकेट डिजाइंस आपकी कुर्ती को और भी खास बनाती हैं। आप इसे किसी भी पारंपरिक समारोह या त्योहार पर पहन सकती हैं और सभी की नजरें अपनी ओर खींच सकती हैं।
दाम- बाजार में आपको 500 रुपये प्रति मीटर से लेकर 1500 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से ब्रोकेड का कपड़ा मिल जाएगा
3. ग्रीन साटन कुर्ती
साटन का कपड़ी सिंपल सा होता है, मगर इसकी चमक आपके आउटफिट को अपने आप ही पार्टी और फेस्टिवल लुक दे देती है। अगर आप कुछ सॉफ्ट और शाइनी पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन साटन कुर्ती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। साटन का फैब्रिक अपने सॉफ्ट और ग्लॉसी फिनिश के लिए जाना जाता है। आपको यह कुर्ती आपको एक ग्लैमरस लुक देती है और इसे आप नाइट फंक्शन या पार्टी में भी पहन सकती हैं।
दाम- आपको बाजार में 200 रुपये प्रति मीटर से लेकर 1000 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से कुर्ती के लिए कपड़ा मिल जाएगा। आपको मार्केट रेडीमेड साटन की कुर्तियां भी मिल जाएंगी।
4. ग्रीन बंधेज कुर्ती
राजस्थान की पारंपरिक हस्तशिल्प कला का खूबसूरत उदाहरण बंधेज का काम, आज फैशन इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है। ग्रीन बंधेज कुर्ती में कलरफुल टाई-डाई पैटर्न में होती हैं और दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। इसे और भी आकर्षक बनाता है जरी काम। आप इस तरह की कुर्ती हरियाली तीज के अवसर पर कैरी कर सकती हैं और इसके साथ आप प्लाजो, सलवार, पैंट आदि पेयरअप कर सकती हैं। आप इस तरह की कुर्ती के साथ दुपट्टा भी पहन सकती हैं। इसके साथ बंधेज या जॉर्जेट का दुपट्टा बहुत अच्छा लगता है।
दाम- 500 रुपये से कुर्तियों की शुरुआत होती है और यह 1500 रुपये तक में आपको बहुत अच्छी मिल जाएंगी।
5. ग्रीन जॉर्जेट कुर्ती
जॉर्जेट फैब्रिक लाइटवेट और फ्लोई होता है, जो फेस्टिवल वियर के लिए परफेक्ट है। ग्रीन जॉर्जेट कुर्ती में आपको बहुत सारी वेराइटी, स्टाइल और पैटर्न देखने को मिलेंगे। आप इस तहर की कुर्ती में एक खूबसूरत और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। यह कुर्ती बहुत ही आरामदायक होती है और इसे आप किसी भी ट्रेडिशनल या मॉडर्न फंक्शन में पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां पैंट या फिर चूड़ीदार के साथ अच्छी लगती हैं।
दाम- इस तरह की कुर्तियां आपको 500 रुपये तक में अच्छी वेराइटी में मिल जाएंगी।
6. ग्रीन गोटा पट्टी वर्क कुर्ती
गोटा पट्टी वर्क राजस्थान की एक प्रसिद्ध एंब्रॉयडरी शैली है। ग्रीन गोटा पट्टी वर्क कुर्ती में आपको हुत सारे खूबसूरत विकल्प मिल जाएंगे। यह कुर्ती हरियाली तीज के अवसर पर पहनने के लिए एकदम सही है। यह न सिर्फ पारंपरिक दिखती है बल्कि इसे पहनने से आपको एक रॉयल लुक भी मिलता है। इसके साथ आप सिंपल जॉर्जेट का दुपट्टा भी कैरी कर सकी हैं।
दाम- यह कुर्तियां आपको 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में मिल जाएंगी।
इन ग्रीन लॉन्ग कुर्तियों के डिजाइनों से आप हरियाली तीज पर न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि आपको एक पारंपरिक और फेस्टिव लुक भी मिलेगा। इस त्योहार पर अपने फैशन सेंस को एक नई दिशा देने के लिए इन कुर्तियों में से किसी एक को चुनें और सबकी नजरें अपनी ओर खींचें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों