Salwar Kameez Designs: बकरीद के मौके पर पहनें हैंडमेड एंब्रॉयडरी वर्क वाले सलवार कमीज, देखें डिजाइन

ईद आने वाली है। ऐसे में हर किसी की शॉपिंग लिस्ट तैयार हो गई है, ताकि बकरीद पर पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट को स्टाइल कर सके।

handmade embroidered work salwar kameez look

इस बार बकरीद का त्योहार जून के महीने में मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपने परिवार और दोस्तों से मिलने जाता है। ईद की बधाई देता है। कई सारे लोग होते हैं, जो बाहर घूमने जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े खरीदता है। अगर आप भी ईद पर पहनने के लिए सलवार कमीज ले रही हैं, तो इस बार इसे हैंडमेड एम्ब्राइडरी वाले खरीदें। यह अच्छे लगते हैं, और इसे पहनने के बाद लुक अच्छा लगता है।

फ्लोरल थ्रेड वर्क सलवार कमीज

Floral thread work salwar suit

अगर आपको थ्रेड वर्क वाले कपड़े पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप इस सलवार कमीज के कपड़े को खरीदकर इसका सूट तैयार करा सकती हैं। इससे आपको कुछ डिफरेंट डिजाइन वाला कपड़ा पहनने को मिलेगा। साथ ही, इसे पहनने के बाद आपका लुक भी अलग लगेगा। इसके साथ आपको दुपट्टा भी सेम डिजाइन का मिलेगा। इससे लुक और अच्छा लगेगा। इसमे आपको कलर अलग-अलग मिल जाएंगे। किसी में नेक का डिजाइन बना आएगा, तो आपको इसे टेलर से तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। मार्केट में इस तरह के कपड़े 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

सीक्वेंस वर्क वाला सलवार कमीज

Sequence work suit salwar

अगर आपको कुछ हैवी वर्क में सलवार कमीज खरीदना है, तो इसके लिए आप सीक्वेंस वर्क वाले सलवार कमीज को वियर कर सकती हैं। इस तरह की एम्ब्राइडरी वाले कपड़े अच्छे लगते हैं। इससे जब सलवार कमीज बनता है, तो लुक डिफरेंट लगता है। इसमें आपको पूरे सूट पर इस तरह के एम्ब्राइडरी का वर्क मिलेगा। दुपट्टे में इसकी लेस लगी होगी और नीचे की पैंट प्लेन होगी। आप इसे टेलर से तैयार कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट का कपड़ा आपको 1,000 से 1,500 में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Kalamkari Suit Designs: सिंपल लुक के लिए बेस्ट हैं कलमकारी सूट, देखें डिजाइंस

चिपली हैंड वर्क सलवार सूट

Handwork salwar suit

अगर आपको सिंपल और एलीगेंट सलवार सूट खरीदना है, तो इसके लिए आप चिपली हैंड वर्क वाले सूट को इस बार बकरीद पर तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको कॉटन और सिल्क दोनों कपड़े में मिल जाएगी। इसकी को एम्ब्राइडरी होगी वो नेकलाइन और सूट के बीच में मिलेगी। दुपट्टे में भी आपको ऐसे ही एम्ब्राइडरी वर्क मिलेगा। इससे लुक अच्छा लगेगा। इस तरह सलवार सूट के कपड़े आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इस बार ईद के मौके पर पहनें हैंडमेड एम्ब्राइडरी वर्क वाला सलवार सूट। आप इसे पहनने के बाद अच्छी लगेंगी। साथ ही, लुक अलग नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: ऑम्ब्रे शेड कुर्ती करें स्टाइल, देखें डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP