Kalamkari Suit Designs: सिंपल लुक के लिए बेस्ट हैं कलमकारी सूट, देखें डिजाइंस

सूट स्टाइल करना पसंद है और नई कलेक्शन को अपनी वॉर्डरोब में रखना चाहती हैं तो इसके लिए आप कलमकारी वर्क वाले सूट को ट्राई कर सकती हैं।

kalamkari suit designs for looks

जब भी हमें एथनिक आउटफिट पहनने का मन करता है तो हम साड़ी या सूट पहनना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। इसलिए अक्सर ऑफिस जाने के लिए भी हम अलग-अलग डिजाइन के सूट को खरीदते हैं, ताकि लुक को अट्रैक्टिव बना सके। इस बार आप कॉटन की जगह कलमकारी सूट को स्टाइल करें। इसमें आपको अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसका फैब्रिक खरीदकर भी सूट तैयार करा सकती हैं।

कलमकारी क्या होता है

कलमकारी एक तरह की हस्तकला होती है, जिसकी हाथ से सूती कपड़े पर छपाई की जाती है। यह कला भारत और ईरान में सबसे ज्यादा प्रचलित है। इस कला से कपड़ों पर पौधे, पत्तियां, पेड़ और फूले के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। आजकल मार्केट में इसी हस्तकला से तैयार किए गए रेडीमेड सूट मिलने लगे हैं, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं।

पत्तियों के डिजाइन का कलमकारी सूट

Leaf designs kalamkari suit

आप सूट में कोई सिंपल डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप पत्तियों के डिजाइन वाले इस सूट को खरीद सकती हैं। इसमें आपको स्ट्रेट से लेकर अनारकली सूट के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। साथ में आप इसमें छोटे और बड़े हर तरह के प्रिंट को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसके साथ पहनने के लिए आप प्लेन पैंट या लेगिंग को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Latest Suit Design: इन सूट डिजाइन को शादी के बाद करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी खूबसूरत

फ्लोरल प्रिंट कलमकारी सूट

Floral print kalamkari suit

आप अगर हैवी वर्क वाले सूट को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट कलमकारी वर्क वाले इस सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको छोटे डिजाइन के साथ बड़े डिजाइन वाले डिजाइन सूट में मिल जाएंगे। साथ आप इसमें हर एक पैटर्न के सूट को खरीद सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो सेम पैंट को वियर करें या अलग से कपड़ा या रेडीमेड पैंट खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे।

बर्ड प्रिंट वाला कलमकारी सूट

Bird design kalamkari suit

कलमकारी सूट में आप बर्ड प्रिंट वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको फुल अनारकली और स्ट्रेट सूट के ऑप्शन मिल जाएंगे। इस तरह के सूट आप किसी भी पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। इसमें आपको चुन्नी पर भी वैसे ही प्रिंट का डिजाइन मिलेगा। आप इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साथ में ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी निखरकर आएगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे

इस बार कॉटन और सिल्क की जगह कलमकारी सूट को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Kurti Dupatta Tips: कुर्ती लुक को बनाना है स्टाइलिश तो डिफरेंट तरीके से दुपट्टा करें वियर, दिखेंगी सबसे अलग

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Aza Fashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP