ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए सही डिजाइन के कपड़ों के साथ-साथ इनकी स्टाइलिंग भी सही तरीके से की जानी बेहद जरूरी होती है। स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें सही हेयर स्टाइल चुनना और इन्हें स्टाइल करने के लिए हेयर एक्सेसरीज का रोल अहम होता है।
आजकल नकली से ज्यादा असल फूलों से बनी हेयर एक्सेसरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं असल फूलों से बनी हेयर एक्सेसरीज। साथ ही, बताएंगे इन फूलों को बालों में लगाने के आसान हैक्स-
बालों में गजरे लगाना लगभग हम सभी पसंद करते हैं। सिंपल और बोरिंग जुड़े को आप इस तरह से गजरे से कवर करके फैंसी और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। बता दें कि गजरे के जाल से लेकर बाहरी तरफ से गोलाई में लगाकर भी गजरे से जुड़े को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। स्लीक स्टाइल हेयर स्टाइल में यह एक्सेसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। चोटी में गजरे को लगा रही हैं तो इस तरह से पूरी ब्रेड पर लपेट कर इसे पिन-अप कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Hair Accessories For Bun: सिंपल जुड़े को स्टाइलिश बनाने के काम आएंगी ये फैंसी हेयर एक्सेसरीज, देखें तस्वीरें
सिंपल गजरे के अलावा आप बालों में ताजे फूलों को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप छोटी कलियों वाले रंग-बिरंगे फूलों को जुड़े पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप बड़े-बड़े कमल के फूलों को भी बालों में लगा सकती हैं।
कमल के फूलों को आप लो नेक बन स्टाइल के लिए बालों में लगायें। वहीं रंग-बिरंगे छोटे साइज के फूलों को आप किसी भी तरह के जुड़े पर स्टाइल कर सकती हैं।
इसके आलावा अगर आप मेसी लुक वाला जुड़ा बना रही हैं तो इस तरह से मीडियम साइज के फूलों को जुड़े के एक साइड पर लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप यू-पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के हेयर लुक्स आपके बालों को आकर्षक लुक देने में मदद करेंगे।
अगर आपको ये होर एक्सेसरीज पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।