महाशिवरात्रि हर साल में एक बार आती हैं। इस दिन अधिकतर महिलाएं सज संवर कर महादेव के मंदिर पूजा के लिए जाती हैं। यही नहीं कुछ महिलाएं अपने ही घर पर शिव भगवान के अभिषेक का आयोजन रखती हैं। इस पूजा में महिलाएं पूजन की तैयारी के साथ साथ खुद को रेडी करने में भी व्यस्त रहती हैं। घर की पूजा हो और आप खूबसूरत ना दिखें ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आप भी अपने घर पर महाशिवरात्रि के दिन पूजा रख रही हैं, तो आप ये ग्रीन कलर के आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
अगर इस महाशिवरात्रि आप भी पूजा के समय खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो जैस्मिन भसीन के चैती हरे रंग के सूट पेंट को ट्राई कर सकती हैं। इस सूट में आप किसी हसीना से काम नहीं लगेंगी। इस सूट के साथ आप मैचिंग की ज्वेलरी और दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस सूट को बनवाने के लिए आप बाजार से कपडा खरीद कर टेलर से बनवा सकती हैं या फिर आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप कीर्ती शेट्टी के इस ग्रीन अनारकली जॉर्जेट साटन सूट को भी इस साल महाशिवरात्रि पर पहन सकती हैं। इसे पहन का आप इस साल की पूजा को यादगार भी बना सकती हैं। आप इस ड्रेस को टेलर से बनवा सकती है या फिर ऐसी ही सेम ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: रॉयल-राजसी लुक के लिए वेलवेट कुर्ता सेट जिसमें आपका खूबसूरत हुस्न देख चांद भी जाएगा शर्मा!
अदिति रॉय के इस आलिया कट एथनिक सेट को भी आप शिवरात्रि की पूजा के समय पहन सकती हैं। इसमें आप काफी खूबसूरत लगेंगी। इस ड्रेस के साथ आप ओपन हेयर भी रख सकती हैं साथ ही अपनी पसंद की मैचिंग ज्वेलरी भी इस सूट के साथ सही लगेगी। आप चाहे तो इस सूट को बनवा सकती हैं या फिर इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय आप भारतीय अभिनेत्री सुरभि ज्योति का ये प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता और प्लाजो दुपट्टा सेट पहन सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आप इस ड्रेस के मैचिंग की ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं साथ ही कन्ट्रास दुपट्टा भी इस सूट के लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगा। आप इस ड्रेस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: चांद की खूबसूरती भी फीकी है इन कुर्ता सेट्स के आगे, स्टाइल के साथ पाएं मखमली एहसास!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Instagram/surbhijyoti/aditiraohydari/jasminbhasin/krithishetty
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।