मंगलसूत्र पहनना सुहागिन महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसकी वजह से वो अक्सर अपने लिए लेटेस्ट डिजाइंस वाले मंगलसूत्र के डिजाइंस को सर्च करती हैं। नवरात्रि के दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों में ज्यादातर महिलाएं श्रृंगार करके तैयार होना ज्यादा पसंद करती हैं। अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाली ज्वेलरी को खरीदती हैं। ऐसे में आप भी अपने लिए मंगलसूत्र के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई करें। इन्हें पहनकर आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आप गोल्ड डिजाइन में कुछ अच्छे डिजाइन वाले मंगलसूत्र को खरीद पाएंगी।
गोल्ड डिजाइन वाला बड़ा मंगलसूत्र
मंगलसूत्र पहनने का शौक है, तो इसके लिए आप गोल्ड डिजाइन वाले बड़े मंगलसूत्र को डिजाइन करा सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इसमें अलग तरह का फैंसी डिजाइन मिल जाता है। जिसे आप सूट या साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र की चेन भी बड़ी मिलती है। साथ ही, आगे के पैंडेंट का डिजाइन भी बड़ा मिलता है। इससे ये पहनने के बाद अच्छा नजर आता है। इसे आप गोल्ड में बनवाएंगी तो पहनने के बाद आपका गला अच्छा लगेगा।
डबल पेंडेट डिजाइन वाले मंगलसूत्र
आप नवरात्रि में पहनने के लिए डबल पेंडेट वाले मंगलसूत्र को वियर कर सकती हैं। इस तरहके मंगलसूत्र को पहनने के बाद आपको किसी और ज्वेलरी को पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, इससे ही आपका गला अच्छा नजर आएगा। इसमें आपको डबल पेंडेट का डिजाइन मिलेगा। इससे ये हैवी नजर आएगा। साथ ही, इसे पहनने के बाद आप अच्छी लगेंगी। ये मंगलसूत्र भी आप डिजाइन करा सकती हैं। साथ ही, इसे किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Nepali Mangalsutra: वरमाला जितना लंबा होता है ये नेपाली मंगलसूत्र, देखें इसके डिजाइंस
सिंपल डिजाइन वाला मंगलसूत्र
आप सुंदर दिखेंगी जब आप वियर करेंगी ये मंगलसूत्र। फोटो में बेहद खूबसूरत डिजाइन वाले मंगलसूत्र को दिखाया गया है। जिसे आप किसी भी आउटफिट या रोजाना भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र को इस बार आप नवरात्रि के खास दिनों में वियर करें। साथ ही, इससे लुक भी क्रिएट करें। इसे पहनने के बाद आपको किसी और ज्वेलरी डिजाइन को वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Pearl Mangalsutra Design: होने वाली दुल्हन अपने लिए खरीदें पर्ल वाले मंगलसूत्र, हर आउटफिट के साथ लगेंगे अच्छे
इस बार ट्राई करें ये गोल्ड डिजाइन वाले मंगलसूत्र। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप नवरात्रि पर कुछ नए डिजाइन वाली ज्वेलरी को वियर कर पाएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों