शादी में दुल्हन कई सारी चीजों से अपने श्रृंगार को पूरा करती हैं। लेकिन ये तभी पूरा होता है, जब वो मंगलसूत्र को वियर करती हैं। इस मंगलसूत्र को हमेशा पहना जाता है। वहीं कुछ महिलाएं इन्हें त्योहारों पर पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। हाल ही में प्राजक्ता कोली की शादी हुई है। अपनी शादी में उन्होंने नेपाली मंगलसूत्र को वियर किया। ये मंगलसूत्र वरमाला जितना बड़ा और लेयर वाला था। लेकिन इतना बड़ा मंगलसूत्र क्यों पहनाया जाता है। साथ ही, इसमें कितने डिजाइन आते हैं, चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
View this post on Instagram
हर जगह के मंगलसूत्र का डिजाइन अलग-अलग होता है। नेपाल में भी अलग तरह के मंगलसूत्र को पहना जाता है। जिसे पोटे तिलहारी कहते हैं। ये हार काफी भारी होता है। साथ ही, इसमें कई सारी लेयर लगाई जाती है। नीचे की तरफ गोल्ड का पेंडेट होता है। इसलिए ये हैवी नजर आता है। ये हार वरमाला जितना बड़ा होता है। इसे नेपाली दुल्हन शादी के बाद हर तीज-त्योहार पर पहननी हैं, ताकि सुहागिन लगे।
नेपाली मंगलसूत्र को कई सारे लोग हरे रंग की माला में बनाते हैं, तो कुछ लोग इसे लाल रंग की माला में बनाते हैं। दोनों ही रंग शुभ होते हैं। इसलिए इसे सुहागिन महिलाएं आसानी से पहन लेती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन में आपको गोल्ड का पेंडेंट मिलता है। इसे आप गोल और लंबा कैसे ही तैयार कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Pearl Mangalsutra Design: होने वाली दुल्हन अपने लिए खरीदें पर्ल वाले मंगलसूत्र, हर आउटफिट के साथ लगेंगे अच्छे
अगर आप ज्यादा बड़े मंगलसूत्र रोजाना नहीं पहन सकती हैं, तो ऐसे में आप छोटे डिजाइन वाले मंगलसूत्र को भी शादी के बाद पहन सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र भी पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप रोजाना भी पहन पाएंगी। मंगलसूत्र सिंपल डिजाइन वाले आप चाहें तो बाद में चेंज भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 10 Mangalsutra Designs:गोल्ड के लॉन्ग मंगलसूत्र के ये 10 डिजाइंस देखें, इन्हें पहनकर आप भी दिखेंगी अप्सरा जैसी
नेपाली मंगलसूत्र की तरह पहाड़ी मंगलसूत्र भी अलग होता है। वहीं कई जगह पर सिंपल काले धागे वाला मंगलसूत्र पहना जाता है। इसे भी महिलाएं खास मौके पर पहनना पसंद करती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।