Pearl Mangalsutra Design: होने वाली दुल्हन अपने लिए खरीदें पर्ल वाले मंगलसूत्र, हर आउटफिट के साथ लगेंगे अच्छे

 शादी के लिए कुछ अलग तरह के मंगलसूत्र को आप स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। 
image

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इसलिए वो हर चीज परफेक्ट करना चाहती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ चीजें छूट जाती हैं। जैसे अपने लिए अच्छा मंगलसूत्र को चूज करना। इसकी वजह से अक्सर शादी में मूड खराब हो जाता है। इस बार आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए पहले से ही पर्ल डिजाइन वाले मंगलसूत्र को खरीदें और इसे वियर करें। इससे आपको अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इसे बाद में किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर पाएंगी।

पर्ल डिजाइन वाला सिंपल मंगलसूत्र

Pearl design mangalsutra

आप अपने लिए सिंपल डिजाइन वाले पर्ल मंगलसूत्र को खरीद सकती हैं। इस तरह का मंगलसूत्र पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको ब्लैक डोरी के साथ पर्ल का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ही, आपको इसमें ज्यादा स्टोन वर्क नहीं मिलेगा। इससे आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ भी वियर कर पाएंगी। इस तरह के मंगलसूत्र आप चाहें तो आर्टिफिशियल डिजाइन या ऑरिजनल डिजाइन में भी खरीद सकती हैं।

बटरफ्लाई डिजाइन वाला मंगलसूत्र

Butterfly design mangalsutra

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए बटरफ्लाई डिजाइन वाले मंगलसूत्र को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आको काली डोरी के साथ बटरफ्लाई डिजाइन वाला पेंडेट मिलेगा। इसमें आपको छोटा सा पर्ल मिलेगा। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। स्टोन आपको इस बटरफ्लाई डिजाइन में मिलेगा। इससे आपका मंगलसूत्र और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसे आप साड़ी, सूट और वेस्टर्न ड्रेस के साथ वियर कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: 10 Mangalsutra Designs:गोल्‍ड के लॉन्‍ग मंगलसूत्र के ये 10 डिजाइंस देखें, इन्‍हें पहनकर आप भी दिखेंगी अप्सरा जैसी

फ्लावर डिजाइन वाला मंगलसूत्र

Flower design mangalsutra

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए अपने लिए फ्लावर डिजाइन वाले मंगलसूत्र को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको काले मोती की माला के साथ व्हाइट मोती भी मिलेंगे। इसके साथ नीचे का पेंडेट आपको फ्लावर डिजाइन में मिलेगा। इससे ये पहनने के बाद अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के मंगलसूत्र आपको आर्टिफिशियल डिजाइन के साथ ओरिजनल डिजाइन में भी मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Mangalsutra Designs: डेली वियर के लिए खास हैं स्टोन वाले मंगलसूत्र के ये डिजाइंस

इस बार अपनी शादी के लिए पर्ल डिजाइन वाले मंगलसूत्र को खरीदे और इसे स्टाइल करें। इससे आपका लुक और भी सुंदर नजर आएगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर पाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP