मंगलसूत्र सुहाग की निशानी होती है। इसलिए शादी के बाद शादीशुदा महिलाएं इसे पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। कई सारी महिलाएं पारंपरिक मंगलसूत्र को वियर करती हैं, तो कुछ फैशन के हिसाब से नए डिजाइन के मंगलसूत्र को खरीदकर पहनती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ज्यादा हैवी नेकलेस सेट पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप भी चाहें तो अपने लिए अलग-अलग तरह के मंगलसूत्र को खरीदकर पहन सकती हैं।
मां लक्ष्मी के पेंडेट डिजाइन वाला मंगलसूत्र
आप अगर भगवान को ज्यादा मानती हैं, तो आप इनके डिजाइन वाले पेंडेट मंगलसूत्र को खरीद सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र में भगवान जी के चित्र का डिजाइन मिलेगा। वहीं बीच में शंख या झुमकी का डिजाइन मिलेगा। इससे ये और भी ज्यादा सुंदर लगेगा। कानों के भी आप मैचिंग ले सकती हैं। इसके बाद इसे वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के मंगलसूत्र आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
पत्तियों के डिजाइन वाला मंगलसूत्र
अगर आप कुछ अलग लेकिन थोड़ा हैवी डिजाइन वाले मंगलसूत्र को वियर करना चाहती हैं, तो फोटोमें नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले मंगलसूत्र आपको छोटे और बड़े दोनों में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपको कुछ और पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आपको नीचे की तरफ एक स्टोन भी मिल जाएगा। इससे मंगलसूत्र और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। इसे भी आप शादी के बाद पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 10 Mangalsutra Designs:गोल्ड के लॉन्ग मंगलसूत्र के ये 10 डिजाइंस देखें, इन्हें पहनकर आप भी दिखेंगी अप्सरा जैसी
सिंपल डिजाइन वाला मंगलसूत्र
अगर आपको ज्यादा हैवी चीजें पहनना पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप सिंपल डिजाइन वाले मंगलसूत्र को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको सर्कल का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ब्लैक और गोल्डन कलर की चेन मिलेगा। इसमें आप स्टोन वर्क वाले मंगलसूत्र को भी ले सकती हैं और सिंपल डिजाइन वाले मंगलसूत्र को भी पहन सकती हैं। इससे आपको ज्यादा हैवी सेट पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें:Mangalsutra Designs: डेली वियर के लिए खास हैं स्टोन वाले मंगलसूत्र के ये डिजाइंस
इस बार वियर करें ये मंगलसूत्र डिजाइन आपको मार्केट में कई सारे मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपको किसी भी तरह के हैवी सेट पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपका लुक अच्छा लगने लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों