आउटफिट के साथ ज्वेलरी वियर करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर बाजार से जाकर अलग-अलग डिजाइन के ज्वेलरी सेट, ब्रेसलेट और इयररिंग्स की शॉपिंग करते हैं। वहीं अगर कोई ज्वेलरी ट्रेंड में होती है, तो ऑनलाइन उसे भी सर्च करके खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि आउटफिट के साथ लुक परफेक्ट लगे। लेकिन जब फंकी लुक की बात आती है, तो इसके लिए हम ज्वेलरी खरीदते वक्त कई बार सोचते हैं। इस बार आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आर्टिकल में दिखाए गए ज्वेलरी डिजाइन की शॉपिंग करें और फंकी लुक को परफेक्ट बनाएं।
अगर आपको अपने वेस्टर्न लुक के लिए कोई नए तरीके की ज्वेलरी को स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप ब्लूबेरी चेन नेकलेस सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के चेन पेंडेट सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, फंकी लुक के लिए बेस्ट होते हैं। इसमें आपको आगे जो पेंडेट मिलेगा। इसमें ब्लू बेरी का डिजाइन मिलेगा। साथ में चेन लगी होगी। इससे यह काफी स्टाइलिश लगेगा। मार्केट में इस तरह के ज्वेलरी सेट आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
कई सारी लड़कियां होती हैं, जिन्हें कानों और गले पर ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं होता है। इसलिए वो अक्सर उंगलियों में पहनने के लिए रिंग डिजाइन को सर्च करती हैं। अगर आपको रिंग पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप ये सेब वाले रिंग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपकी उंगली और भी सुंदर नजर आएगी। इस तरह के रिंग के डिजाइन आपको मार्केट में 50 से 100 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Latest Jewellery Designs: खूब चलन में है जानवरों के डिजाइन वाली ये ज्वेलरी, आपको देंगी मॉडर्न लुक
अगर आप कोई रेड या फिर लाइट कलर की ड्रेस वियर कर रही हैं, तो इसके साथ पहनने के लिए आप स्ट्रॉबेरी डिजाइन वाले ब्रेसलेट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट पहनने के बाद सुंदर लगते हैं। साथ ही, इसमें जो डिजाइन दिया गया होता है, वो और भी अच्छा लगता है। छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की स्ट्रॉबेरी लगाई जाती है। इससे ब्रेसलेट और अच्छा लगता है। मार्केट में इस तरह के ब्रेसलेट आपको 50 से 60 रुपये में मिल जाएंगे।
कानों में पहनने के लिए अगर आप फ्रूट ज्वेलरी को सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप इस तरह के ऑरेंज डिजाइन वाले इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इसमें सेम वैसा ही डिजाइन क्रिएट किया जाता है, जो ऑरेंज में होता है। साथ में ऊपर की तरफ पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इससे इयररिंग्स और भी ज्यादा फंकी लगते हैं। आप इस तरह के इयररिंग्स मार्केट से 100 से 200 रुपये में खरीद सकती हैं।
इस बार ड्रेस के साथ कुछ यूनिक पहनने के लिए फंकी ज्वेलरी को स्टाइल करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल ज्वेलरी को घर पर ही चमका सकती हैं आप! आजमाएं ये टिप्स, नहीं पड़ेगी मार्केट जाने की जरूरत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।