जींस के साथ वियर करें स्टाइलिश और ट्रेंडी फ्रंट कुर्ते के ये डिजाइन 

अगर आप कुर्ते पहनने की शौकीन हैं तो आप फ्रंट कुर्ते के ये डिजाइन अपने आउटफिट्स में शामिल कर सकती हैं।

front kurta designs to pair with jeans in hindi

कुर्ता एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप कैजुअल्स से लेकर आउटिंग तक आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, आप कुर्ता को प्लाजो, जींस, सलवार या फिर पैंट्स आदि के साथ आसानी से पहन सकती हैं। वैसे भी गर्मियों में कुर्ते वियर करना न सिर्फ आरामदायक होते हैं बल्कि फैशन ट्रेंड का एक हिस्सा भी हैं।

हालांकि, समय के साथ इसके फैशन में कई तरह के बदलाव आते रहते हैं, लेकिन आजकल डिजाइनर फ्रंट कुर्ते का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अगर आप भी कुर्ते पहनने या फिर खरीदने की सोच रही हैं, तो आप सिंपल फ्रंटकुर्ते से लेकर डिजाइनर फ्रंटकुर्ते के ये लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं, आइए जानते हैं।

फ्रंट लॉन्ग कट कुर्ता डिजाइन

Front long cut kurta desgins

अगर आप कुर्ते को आउटिंग के दौरान पहनना चाहती हैं, तो आप जींसके साथ फ्रंट लॉन्ग कट कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। क्योंकि जींस के साथ हर तरह का कुर्ता बेहद स्टाइलिश लगता है। फिर चाहे वह फ्रंट ओपनिंग कुर्ता हो या फिर सिंपल कुर्ता।लेकिन आप अपने लुक से सबको इंप्रेस करने की सोच रही है, तो आप लॉन्ग कट कुर्ता वियर करें।

बता दें कि यह कुर्ता आगे से कट डिजाइन यानि खुला हुआ होता है, जिसे पहनने के बाद आपको एक क्लासी लुक मिलता है। इसमें आपको डिजाइनर नेक से लेकर स्टाइलिश स्लीव्स आदि के भी डिजाइन मिल जाएंगे। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?

ओपन बटन कुर्ता डिजाइन

button kurta desgins

आपको फ्रंट कुर्ता में ओपन बटन डिजाइन भी मिल जाएंगे, जिसे आप जींस के अलावा प्लाजो के साथ भी पहन सकती हैं। बता दें कि ओपन बटन वाले कुर्ते शर्ट की तरह होते हैं, जिसे पहनना काफी आसान होता है। यह कुर्ते पहनने के बाद न सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं बल्कि आरामदायक भी होते हैं। आपको ओपन बटन कुर्ते में शॉर्ट कुर्ते, लॉन्ग कुर्ते आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

साइड कट कुर्ता डिजाइन

Side cut kurta desgins

आपके पास जींस के साथ साइड कट कुर्ता पहनने का भी ऑप्शन है। आपको साइड कट कुर्ता में कई तरह के डिजाइन बाजार में मिल जाएंगे जैसे- पेपलम कुर्ताडिजाइन, लॉन्ग साइड कट कुर्ता, स्लीवलेस साइड कट कुर्ता आदि। हालांकि, यह कुर्ते आपको हर तरह के फैब्रिक में मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप इसे जींस के साथ कैजुअल में पहनने की सोच रही हैं तो आप सिंपल कॉटन का फैब्रिक चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप किसी पार्टी में पहन रही हैं, तो आप प्रिंटेड फैब्रिक का चुनाव कर सकती हैं।

ओपन चैन फ्रंट कुर्ता डिजाइन

Front button kurta desgins in hindi

कट डिजाइन के अलावा आप ओपन चैन कुर्ता भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। क्योंकि यह कुर्ता न सिर्फ स्टाइलिश लगता है बल्कि आजकल ट्रेंड में भी है। बता दें कि यह कुर्ते जैकेट लुक में होते हैं, जो आपको एक क्लासी लुक देने का काम करते हैं। महिलाएं इसे जींस, प्लाजो, सलवार आदि के साथ पहनती हैं। (कुर्ती के नेक डिजाइन्स) अगर आप शॉर्ट कुर्ता पहन रही हैं, तो आप इसे जींस के साथ ही वियर करें। आप चाहें तो इस लुक में स्टनिंग एसेसरीज कैरी करके एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल

आप इन आउटफिट्स के साथ स्कार्फ को भी पेयर कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- (@Amazon Youtube and Instagram)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP