फेस्टिवल सीजन आते ही हर महिला के मन में यह सवाल उठने लगता है कि इस बार वह क्या पहनें। यूं तो त्योहारों के खास अवसर पर पहनने के लिए कई ऑप्शन होते हैं, लेकिन इंडियन वियर खासतौर से साड़ी की बात ही अलग है। साड़ी भारतीय पारंपरिक परिधान है और इसलिए त्योहारों के सीजन में इसे पहनना बेस्ट आईडिया है। अगर आप भी इस बार साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स को फॉलो कर सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जितनी बेहतरीन अदाकारा है, उनका फैशन सेंस भी उतना ही लाजवाब है। काजोल अक्सर साड़ी पहने हुए नजर आती हैं और साड़ी में उनके ऐसे कई लुक्स हैं, जो फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए आज हम आपको काजोल के कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स की झलक दिखा रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:सूती की साड़ी को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए जानें इसे धोने का सही तरीका
येलो साड़ी
काजोल का यह येलो साड़ी लुक बेहद ही एलीगेंट और खूबसूरत है। काजोल ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई इस येलो विद गोल्डन बार्डर साड़ी को दुर्गा पूजा के समय पहनी थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काजोल ने टैम्पल ज्वैलरी और पोटली बैग को कैरी किया। उनके इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप दीवाली पूजन के समय ऐसी ही बेहतरीन येलो साड़ी पहन सकती हैं।
पिंक साड़ी
पिंक कलर तो लड़कियों का फेवरिट कलर होता है तो आप भी फेस्टिव सीजन में इस कलर को अपने लुक्स का हिस्सा बनाएं। इस लुक में काजोल ने भी पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। इस ब्लाउज पर गोल्डन जरी का बार्डर देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ काजोल ने चोकर्स व पिंक कलर की चूड़ियां पहनी हैं। इस लुक में भी काजोल ने गोल्डन पोटली बैग कैरी किया है। आप काजोल के इस लुक को करवाचैथ पर दिन के समय कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती ये 5 साड़ियां, वार्डरोब में जरूर रखें
व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी
अगर आप साड़ी में भी मॉडर्न और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो काजोल का यह लुक आपको जरूर इंस्पायर करेगा। इस लुक में काजोल ने व्हाइट व गोल्डन कलर की प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी है। इसके साथ काजोल ने सिल्क लेस कार्सेट पहना था। वहीं ज्वैलरी में काजोल ने स्टेटमेंट नेकपीस पहना था। किसी भी नाइट फंक्शन के लिए काजोल के इस लुक को फॉलो किया जा सकता है।
ब्लैक साड़ी
यूं तो ब्लैक कलर को किसी त्योहार के समय पहनना उचित नहीं माना जाता, लेकिन आप काजोल के इस लुक को किसी फंक्शन में पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। इस लुक में काजोल ने ब्लैक कलर की नेट साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने स्लीवलेस वेलवेट ब्लैक ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। इस साड़ी में रेड व ग्रीन कलर इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है। इस लुक में काजोल ने मेकअप को मिनिमम रखा है और उनके हेयर्स ओपन हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों