प्राचीन मिस्र से जुड़ा है चोकर नेकलेस का इतिहास, आप भी जानें इसकी खासियत के राज

जेवरों की दुनिया में चोकर नेकलेस आखिर कैसे फेमस हुआ? ये कैसे इतना खास बना क्या आप जानना चाहती हैं? चलिए इस आर्टिकल को पढ़कर जानें।

origin of choker necklaces

नेकलेस से ज्यादा आज हम चोकर नेकलेस पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। यह क्लोज-फिटिंग नेकलेस हर तरह की नेकलाइन में खूब फबता है। चोकर्स एक ऐसा ज्वेलरी पीस है जो आपके एथनिक और कैजुअल दोनों लुक को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है।

सोचिए कब पहली बार इसे बनाने का और स्टाइल करने का आइडिया किसी के दिमाग में आया होगा। चोकर्स को विभिन्न प्रकार के मटेरियल्स से बनाया जा सकता है, जिनमें वेल्वेट, प्लास्टिक, मोती, लेटेक्स, चमड़ा, धातु जैसे- चांदी, सोना या प्लेटिनम आदि शामिल हैं। इन्हें सजाने के लिए भी तमाम सीक्विन, स्टड और पेंडेंट्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ये विचार किसे पहले आए होंगे और किस तरह से यह भारतीय आभूषणों में अपनी जगह बना पाया।

अगर आप चोकर नेकलेस के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इसका इतिहास बताएं। साथ ही आप जान सकेंगी कि इसे स्टाइल कैसे किया जा सकता है।

कैसा रहा चोकर नेकलेस का इतिहास?

history behind choker

इस चोकर नेकलेस का इतिहास आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना है। इसके ताल्लुक दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं, मेसोपोटामिया और प्राचीन मिस्र में सुमेर साम्राज्य से हजारों साल पहले से जुड़े हैं। चोकर नेकलेस को पहले कई कारणों से स्टाइल में शामिल किया जाता था।

ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले चोकर 1798 में, फ्रांसीसी क्रांति के दौरान, गिलोटिन में में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए महिलाओं द्वारा पहने गए थे। उन महिलाओं ने श्रद्धांजलि देने के लिए अपने गले में लाल रिबन पहने थे।

हालांकि, असल में चोकर्स उस समय से पहले भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका था। ऐनी बोलिन (1507-1536) को उस युग के चित्रों में चोकर हार पहने चित्रित किया गया था। 19वीं शताब्दी के अंत में बैलेरिना और उच्च वर्ग की महिलाओं द्वारा कुछ प्रकार के चोकर्स भी पहने जाने लगे।

इसे भी पढ़ें: Style Tips: ऐसे करेंगी चोकर को स्टाइल तो दिखेंगी क्लासी

क्वीन विक्टोरिया और राजकुमारी एलेक्जेंड्रा भी पहना करती थीं चोकर

महारानी विक्टोरिया (1819-1901) के ऐसे कई चित्र हैं जिनमे उनके शासनकाल के दौरान वह चोकर पहने नजर आती हैं। इतना ही नहीं, एलेक्जेंड्रा, वेल्स की राजकुमारी (1844-1925), अक्सर अपनी गर्दन पड़े निशान को ढकने के लिए चोकर्स पहनती थीं। राजकुमारी एलेक्जेंड्रा ने फैशन पर प्रभाव भी तभी डालना शुरू किया था और वह आने वाले समय में एक ट्रेंड सेटर थीं। उनके ट्रेंड्स ने आने वाले अगले 50 वर्षों के लिए ट्रेंड्स सेट कर दिए थे और महिलाएं उनका देखा-देखी में फैशनेबल चोकर्स पहनने लगीं। विक्टोरियन युग के दौरान, उच्च वर्ग की महिलाओं ने चोकर्स को एक फैशन स्टेटमेंट के रूप में पहनना शुरू कर दिया था (विक्टोरिया मेमोरियल से जुड़े फैक्ट्स)।

1990 से अब तक कैसे बदले चोकर्स

1990 के दशक में, चोकर्स ने फैशन की दुनिया खासतौर से ज्वेलरी फैशन की दुनिया में हलचल बना दी। कई मशहूर हस्तियों ने चोकर नेकलेस पहनने शुरू किया। इस युग के सबसे यादगार चोकर्स 'टैटू चोकर' थे। प्लास्टिक से बने ये चोकर्स जालीदार होते थे और बहुत लोकप्रिय हो गए थे।

अब एक बार भी इस ट्रेंड ने अपनी लोकप्रियता को ऊंचाई में बढ़ाया है और एथनिक और कैजुअल दोनों लुक्स में सेलिब्रिटीज और हम महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के चोकर्स बनावट, पैटर्न, मटेरियल और रंगों के मामले में काफी स्टाइलिश होते हैं।

चोकर नेकलेस को कैसे स्टाइल करें

how to style choker

चोकर आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप एलिगेंट और क्लासी अपने स्टाइल के हिसाब से बना सकती हैं। हम आपको 3 तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके हिसाब से आप इसे पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नेकपीस पहनने से पहले इन टिप्स का रखें ध्यान, मिलेगा स्टेटमेंट लुक

1. लेयर्ड इफेक्ट की तरह पहनें

आप अपनी गर्दन, छाती और डेकोलेटेज पर अलग-अलग लंबाई के हार को ध्यान से पहनें। आप इसे अपनी इच्छा से 2 से 3 लेयरिंग कर सकती हैं। यह आपके कैजुअल लुक को एन्हांस करेगा और आपके सिंपल से आउटफिट ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा।

2. अपने चोकर को आउटफिट के साथ करें मैच

आप अलग-अलग मटेरियल्स के चोकर्स को अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। क्लब जाने के लिए ये लुक शानदार लगेगा। आप वेलवेट ड्रेस (वेलवेट के आउटफिट्स कैसे साफ करें) के साथ वेलवेट चोकर पहन सकती हैं। अगर आपको कलर कॉम्बिनेशन पसंद है तो यह चोकर स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है।

आपको चोकर नेकलेस के बारे में यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और फैशन से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Recommended Video

Image Credit: Instagram@sonakshisinha

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP