Engagement lehenga Design: सगाई स्पेशल लहंगा डिजाइन से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद, ऐसे करें स्टाइल

अगर आप अपनी इंगेजमेंट में पहनने के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं तो इन ऑप्शन को आप ट्राई कर सकती हैं। 

Engagment lehega for Bride

lehenga Design:शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर किसी ने अपनी तरफ से तैयारियां करनी शुरू कर दी होगी। रिश्तेदारों को देने के लिए कपड़े, फैमिली के लिए कपड़े और अपने लिए सबसे अलग आउटफिट चूज करना पड़ेगा। लेकिन अगर इससे पहले आपके घर में सगाई का फंक्शन है तो इसके लिए भी तो आपको कुछ डिफरेंट आउटफिट चूज करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है लहंगा। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने हिसाब से चूज करके इस स्पेशल डे पर वियर कर सकती हैं। चलिए बताते हैं इंगेजमेंट के लिए कौन सा लहंगा रहेगा परफेक्ट।

गोल्डन वर्क लहंगा (How To Choose Lehenga To Look Slim)

Golden Lehnega designs

मार्केट में आपको कई तरह के अलग-अलग लहंगा डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो सिर्फ स्पेशन ओकेजन के लिए तैयार किए जाते हैं। अगर आप अपने लिए कुछ खास सर्च कर रही हैं तो ये लहंगा डिजाइन आपको इंगेजमेंट के लिए पसंद आएगा। इस फोटो में रकुल प्रीत ने गोल्डन वर्क वाले हैवी लहंगे को स्टाइल किया है जिसे तरुण तहिलियानी डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके के लहंगे को खरीदकर वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो गोल्डन की जगह इसमें पिंक कलर और गोल्डन और ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन भी खरीद सकती हैं। इस तरीके के लहंगे आपको मार्केट में 5000 से लेकर 10000 के बीच मिल जाएंगे।

HZ Tips: लहंगे के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और कर्ल हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

सीक्वेंस वर्क लहंगा (How To Carry Lehenga Gracefully)

Sequence work lehenga designs

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट करना काफी पसंद होता है। अगर आपको भी पसंद है तो इसके लिए आप काजल अग्रवाल द्वारा स्टाइल किए गए इस लहंगा डिजाइन (शादी के फंक्शन के लिए परफेक्ट लहंगा डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। इसे फाल्गुनी शेन ने डिजाइन किया है। इसमें आप चाहे तो फेदर वर्क ले सकती हैं वरना सिंपल वर्क वाला खरीदकर अपनी सगाई में स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के लहंगे के साथ आपको अपना मेकअप और हेयर स्टाइल को थोड़ा वेस्टर्न टच देना होगा। तभी आपका लुक परफेक्ट लगेगा। इस तरीके के लहंगे आपको दिल्ली की मार्केट में 5000 की रेंज से मिलने शुरू होंगे।

HZ Tips: इसके साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में दिखेंगी अप्सरा सी खूबसूरत

लंहगा खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान (Tips to Before Shopping Lehenga)

lehenga looks for Women

  • अगर आप इंगेजमेंट के लिए लहंगा खरीद रही हैं तो सटल कलर को चूज करें।
  • पूरा एथनिक लुक न क्रिएट करें आप इंडो वेस्टर्न स्टाइल में लहंगा (मल्टी कलर लहंगा स्टाइल) खरीद सकती हैं।
  • इंगेजमेंट लुक के लिए लहंगे के साथ ज्वेलरी को लाइट रखें।
  • बाजार से लहंगा खरीदते वक्त उसकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP