herzindagi
embroidery border saree  for women

Best Border Saree: अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 3 तरह की कढ़ाई बॉर्डर वाली साड़ियां, देखें तस्वीरें

Saree Designs 2024: साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए डिजाइन को आने बॉडी शेप के अनुसार ही चुनना चाहिए। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो जरूर करें।
Editorial
Updated:- 2024-07-26, 16:27 IST

Embroidery Border Designs Saree: साड़ी एवरग्रीन पहनी जाती है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन लगभग हर तरह के फंक्शन पर बॉर्डर वर्क वाली साड़ियों को पहना जाता है। मार्केट में आपको बॉर्डर डिजाइन की साड़ियों के काफी पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। 

border saree

बॉर्डर वर्क साड़ी की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा कढ़ाई वर्क को पसंद किया जाता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं कढ़ाई वाले बॉर्डर साड़ी के कुछ नए डिजाइंस, जिन्हें आप कभी भी पहन सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स- 

फ्लोरल डिजाइन साड़ी 

floral embroidery saree

फ्लोरल साड़ी में आपको प्रिंटेड डिजाइन भी देखने को मिलेंगे, लेकिन कढ़ाई वाले बॉर्डर की बात ही अलग होती है। वहीं इसमें आपको एक साथ में ही कई रंगों की कारीगरी भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ में आप बारीक पाइपिंग भी लगवाकर साड़ी को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

HZ Tip: साड़ी लुक में जान डालने के लिए पर्ल ज्वेलरी स्टाइल करें।

floral  embroidery saree design

इसे भी पढ़ें:  50 Plus Fashion: 50 की उम्र के बाद दिखना है स्टाइलिश तो एक्ट्रेस भाग्यश्री के इन साड़ी लुक्स को करें ट्राई

गोटा-पट्टी लेस वर्क साड़ी 

gota patti  embroidery saree

हैवी और फैंसी साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो लेस वर्क में आजकल मीडियम चौड़ी लेस वाली गोटा-पट्टी डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के साड़ी लुक किसी शादी या पार्टी में कैरी सबसे ज्यादा किए जाते हैं।

HZ Tip: इस लुक में जान डालने के लिए आप एक से अधिक डिजाइन की लेस से लेयर को बढ़ा सकते हैं। गोल्डन इयररिंग्स को स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें: Saree Styling Tips : साड़ी की प्लीट्स को सेट करने के ये आसान हैक्स आपके लुक में डालेंगे जान

चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी 

broad border saree ()

चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियां देखने में तो हैवी नजर आती हैं, लेकिन ये साड़ियां छोटे ब्रेस्ट साइज शेप के लिए बेस्ट होती हैं। हैवी ब्रेस्ट साइज अगर चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी को पहनते हैं तो उनका बॉडी शेप अलग सा नजर आ सकता है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में आप बालों में जुड़ा बनाकर गजरे से स्टाइल करें।

fancy saree ()

 

अगर आपको साड़ी के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।