ईद की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में बाजारों में भी इसकी रौनक देखने को मिल रही है। कई सारे लोग हैं जो अभी भी शॉपिंग करने में बिजी हैं। वहीं लखनऊ के बाजारों की रौनक अलग ही दिखाई दे रही है। यहां के बाजार सबसे ज्यादा फेमस है चिकनकारी कपड़े। जिसकी खरीदारी के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी अच्छे कपड़े और ज्वेलरी के लिए लखनऊ की फेमस मार्केट सर्च कर रही हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कौन सी बेस्ट हैं जहां से आप इस बार ईद की शॉपिंग कर सकती हैं।
लखनऊ में सबसे पुराने बाजारों में से एक है अमीनाबाद मार्केट। यहां पर आपको हर तरीके का सामान मिल जाता है। ये मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट होती है। यहां आपको चिकनकारी कपड़े से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर और बैग भी मिल जाते हैं। यहां आपको सबसे अच्छे मिलते हैं चिकनकारी कुर्ते और दुपट्टे के डिजाइन।
अगर आप ईद पर कुर्ती या फिर दुपट्टो को सर्च कर रही हैं तो इन मार्केट को जरूर एक्सपलोर करें। यहां पर दाम भी आपको कम ही मिलेंगे। ये मार्केट सुबह 9 बजे खुलती है और रात 9 बजे बंद होती है।
इसे भी पढ़ें: नवाबों के शहर से कीजिए चिकनकारी के आउटफिट्स की शॉपिंग, जानें Best Places
हजरतगंज मार्केट के बारे में आपने कई बार सुना होगा। इस बार ईद की शॉपिंग के लिए इस मार्केट को एक्सप्लोर करें यहां पर आपको कर सकते हैं। इस मार्केट से आप अच्छी स्ट्रीट शॉपिंग कर सकती हैं। चिकनकारी कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कुर्ते, जूते आदि सभी चीजें यहां कम दाम में मिलती हैं। ये बाजार आपको दिल्ली के कनॉट प्लेस की याद दिला देगा। जहां आपको हर एक दुकान और सुविधाएं मिलेगी।
लखनऊ में एक पतली सी गली में लगने वाले इस बाजार को हर कोई जानता है। यहां आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के डिजाइन वाले कपड़े यहां मिल जाते हैं। जिन्हें इस ईद पर खरीदकर आप स्टाइल कर सकती हैं। यह मार्केट लखनऊ (लखनऊ मार्केट करें एक्सपलोर) में रहने वाली महिलाओं को काफी पसंद है। आप यहां से फेस्टिवल शॉपिंग से लेकर शादी की शॉपिंग भी अच्छे से कर सकती हैं। ये मार्केट सबसे अच्छा और सस्ता है। ईद पर यहां से आप शरारा सेट, चिकनकारी अनारकली, ज्वेलरी और बैग्स खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने की हैं शौकीन तो दिल्ली की ये मार्केट हैं बेस्ट ऑप्शन
नवाबों की नगरी से शॉपिंग करने का मजा आप भी लें और ईद को स्पेशल बनाएं और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।