समय के साथ फैशन बदलता रहता है, लेकिन जींस हमेशा ट्रेंड में रहती है। डेनिम जींस के अलावा व्हाइट जींस भी लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। कैजुअल हो या फिर पार्टी हर लुक में आप व्हाइट जींस को कैरी कर सकती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इसे पहनना काफी पसंद करती हैं। हालांकि एक्ट्रेसेस व्हाइट जींस को ज्यादातर सिंपल तरीके से ही कैरी करना पसंद करती हैं, जो उनके लुक को परफेक्ट बनाता है। अगर आप भी सिंपल तरीके से व्हाइट जींस को कैरी करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। वहीं व्हाइट जींस में इन एक्ट्रेसेस के लुक्स आपको जरूर पसंद आएंगे।
बेल बॉटम व्हाइट जींस
अगर आपकी हाइट अच्छी है और व्हाइट जींस कैरी करना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह बेल बॉटम ट्राई कर सकती हैं। खास बात है कि बेल बॉटम के साथ शर्ट या फिर टॉप दोनों ही खूब जंचते हैं। इसे आप चाहें तो मैचिंग टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं। व्हाइट कलर गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है, लेकिन कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं जो हम मौसम में पसंद किए जाते हैं। व्हाइट जींस उन्हीं में से एक है जिसे आप जब चाहें आसानी से कैरी कर सकती हैं।
रफ व्हाइट जींस
रफ जींस का फैशन लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। डेनिम के अलावा व्हाइट में भी आपको रफ जींस आसानी से उपलब्ध हो जाएँगी। ऐसे में आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो अनुष्का शर्मा की तरह ही ओवरसाइज लॉन्ग व्हाइट शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। यह दिखने में काफी स्टाइलिश लगेगा और कंफर्टेबल भी है। अगर आप पार्टी के लिए व्हाइट जींस पहनने वाली हैं तो उसके साथ ओवरसाइज व्हाइट शर्ट परफेक्ट ऑप्शन है।
व्हाइट जींस और क्रॉप टॉप
अगर आप सिंपल तरीके से व्हाइट जींस को कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ क्रॉप टॉप को टीम-अप कर सकती हैं। सामने आई इस तस्वीर में यामी गौतम ने व्हाइट जींस के साथ प्रिंटेड ऑफ शोल्डर क्रॉप को टीम-अप किया है। यह काफी क्लासी लुक दे रहा है। अगर आप किसी डेट या फिर दोस्तों से मिलने जा रही हैं तो इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:हॉलिडे लुक में भी दिखना है स्टाइलिश तो हिना खान के इन स्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन
टर्टल नेक टॉप और व्हाइट जींस
विंटर फैशन के लिए अगर आप व्हाइट जींस ट्राई करना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा का ये लुक परफेक्ट है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने व्हाइट टर्टल नेक टॉप को व्हाइट जींस के साथ पेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लाइट पैरोट कलर का स्वेटर कैरी किया है। अगर आप विंटर में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:शॉर्ट ड्रेसेस से लेकर पैंट सूट तक हर वेस्टर्न वियर को बेहद स्टाइलिश तरीके से पहनती हैं सारा, देखें तस्वीरें
व्हाइट जींस और डेनिम जैकेट
व्हाइट जींस की खासियत है कि आप इसे किसी के साथ भी पेयर कर सकती हैं। सिंपल और क्लासी दोनों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप इसे डेनिम के साथ टीम-अप करना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। व्हाइट रफ जींस के साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी की है। विंटर लुक को कूल बनाने के लिए एक्ट्रेस के इस लुक को लड़कियां आसानी से फॉलो कर सकती हैं।
Recommended Video
आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही साथ ही इसी तरह फैशन से जुड़े और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों