Hairstyle For Short Hair: 5 मिनट में आसानी से बनाएं छोटे बालों में ये हेयर स्टाइल

हेयर स्टाइल बनाने के लिए हमें अपने फेस कट और बालों की लेंथ का खास ध्यान रखना चाहिए। तभी लुक परफेक्ट लगता है।

hairstyle for short hair

Easy Hairstyle: लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हम अक्सर अच्छे कपड़े, मेकअप और ज्वेलरी स्टाइल करते हैं। लेकिन हेयर स्टाइल कैसा बनाएं इसको लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। कभी हमारे फेस पर हेयर स्टाइल अच्छा नहीं लगता है तो कभी बालों की लेंथ कम होने की वजह से हेयर स्टाइल बनने में दिक्कत होती है। कई सारी एक्सेसरीज के इस्तेमाल के बाद भी लुक परफेक्ट नहीं लगता है। हालांकि कुछ महिलाएं होती हैं जो पार्लर से जाकर तैयार होती हैं। लेकिन अगर आपके पास समय कम है और बालों की लेंथ छोटी है तो ऐसे में आप घर बैठे 5 मिनट में यहां बताए गए हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा और पार्लर जाने के पैसे भी बचेंगे।

हाई ब्रेड हेयर स्टाइल (Easy Hairstyle For Every Occasion)

High Braid hairstyle

  • कई बार ऐसा होता है कि बाल छोटे होने की वजह से हम उन्हें खुले रखना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इनमें भी अलग-अलग तरीके के हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
  • इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आपको बालों को कॉम्ब करके सुलझाने हैं।
  • फिर एक रबर बैंड की मदद से इनमें पोनीटेल बनानी है।
  • इसके बाद इसमें ब्रेड बनानी है। इसे आप चाहे तो हाई पोनीटेल ब्रेड हेयर स्टाइल भी कह सकती हैं।
  • अब नीचे के सीरे को रबर बैंड से सेट करना है।
  • इस तरीके से 5 मिनट में हेयर स्टाइल बनकर रेडी हो जाएगा।
  • इस तरीके के हेयर स्टाइल को आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ बना सकती हैं।

क्लासी बन हेयर स्टाइल (How To Make Classy Bun Hairstyle)

Classy Bun Hairstyle

बन हम तब बनाते हैं जब हमारे पास समय नहीं होता है। ऐसे में हम बालों को रोल करते हैं और क्लचर लगाकर सेट कर देते हैं। लेकिन आप इसमें भी अलग-अलग तरीके के हेयर स्टाइल (शॉट हेयरस्टाइल) बना सकती हैं।

  • क्लासी बन सबसे आसान होता है इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है।
  • इसके लिए आपको बालों को ब्रश करना हैं और स्मूथ करने हैं।
  • अब आपको सारे बालों को पीछे लेना है और उसको फोल्ड करना है।
  • फिर इसे बॉबी पिन से सेट करना है।
  • आप चाहे तो आगे के बालों को निकाल सकती हैं।
  • इसके बाद इसमें आप फूल भी लगा सकती हैं और कोई फैंसी हेयर एक्सेसरीज।
  • ऐसे आपको 5 मिनट में क्लासी हेयर स्टाइल बनाकर रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पतले बालों के लिए परफेक्ट हैं ये 4 हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

स्लीक वेवी ओपन हेयर (Curly Hairstyle For Women)

Sleek waves hairstyle

क्लासी लुक ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। अगर आपको भी पसंद है और बाल छोटे हैं तो इसमें आप 5 मिनट में स्लीक वेवी कर्ल हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

  • इसके लिए आपको एक रात पहले बालों में रबर के कर्ल लगाकर रखना होगा।
  • फिर अगली सुबह इन्हें खोलें।
  • अब आगे के बालों में सीरम या स्प्रे लगाकर इन्हें सेट करें।
  • फिर एक तरह की मांग निकालकर इन्हें दूसरी तरह पिन की मदद (5 मिनट में बनने वाले हेयर स्टाइल) से कानों के पीछे सेट करें।
  • इस तरीके से 5 मिनट में स्लीक वेवी हेयर स्टाइल बनकर रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बालों को बैक कॉम्ब करने के लिए अपनाएं यह स्टेप्स

इस तरीके से आप शॉट हेयर में 5 मिनट में इन हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। इससे लुक परफेक्ट लगेगा।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP