महिलाओं को बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करना बेहद पसंद होता है। कुछ महिलाओं को बालों में गजरे से स्टाइल बनाना बेहद पसंद होता है। जी हां महिलाएं जब किसी पार्टी या फिर किसी खास फंक्शन के लिए तैयार होती हैं, तब अपने हेयरस्टाइल में गजरे को शामिल करना पसंद करती हैं। चमेली के सुंदर फूलों और भीनी खूशबू वाला गजरा बालों के साथ-साथ आपकी सुंदरता में भी चार-चांद लगाता है। आपने देखा होगा कि आलिया भट्ट से लेकर रेखा तक, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ गजरा लगना पसंद करती हैं। गजरे की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपको बाल छोटे और पतले होने के कारण कोई भी हेयर स्टाइल समझ में नहीं आ रहा है तो सिंपल बालों को बांधकर आप उसे गजरे से सजा सकती हैं। लेकिन क्या किया जाए, अगर आपके पास चमेली के फूल उपलब्ध नहीं हैं? क्योंकि हर सीजन में गजरा उपलब्ध नहीं होता है। शादियों के सीजन में बिना गजरे के खाली-खाली सा लगता है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए घर पर गजरा बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं। हालांकि, यह असली चमेली के फूलों से नहीं बनाए जाते हैं लेकिन फूलों के समान ही दिखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गजरे को बनाना है हेयरस्टाइल का हिस्सा, इन आईडियाज की लें मदद
कॉटन के कपड़े का गजरा
आवश्यक सामग्री
- सिंथेटिक या कॉटन का कपड़ा
- धागा
- सुई
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले 3 रंगों का सिंथेटिक कपड़ा लें।
- आप चाहे तो कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- कपड़े को 1 इंच लंबाई और आधा इंच चौड़ाई में काट लें।
- अगर कपड़े का धागा निकल रहा हो तो लाइटर की मदद से उसे गर्म करके चिपका दें।
- अब धागे की मदद से इस कपड़े को पिरोना शुरू करें।
- इसके लिए सबसे पहले एक रंग के चार टुकड़े लेकर इसे धागे में पिरोएं।
- फिर दूसरे रंग के और तीसरे रंग के टुकड़ों को जोड़ती जाएं।
- ऐसा सभी टुकड़ों के साथ करें और लास्ट में दोनों साइड पर गांठ लगा दें।
- आपका सुंदर सा गजरा तैयार है। (सुबह की जल्दी में मिनटों में बनाएं ये 4 स्टाइलिश पोनीटेल)
पॉलिथीन का गजरा
आवश्यक सामग्री
- थर्मोकोल बॉल
- ट्रांसलूसेंट पॉलिथीन
- बटर पेपर
- सुई, धागा या स्ट्रिंग
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में पॉलिथीन को काट लें।
- अब एक थर्मोकोल बॉल लें और इसे पॉलीथिन के टुकड़े से लपेटें।
- इसे एक धागे से बांधें। यह आपको फूल की कली जैसा दिखेगा।
- कली को बांधने के लिए हरे रंग के धागे का इस्तेमाल करें और नीचे तक बांधते रहें।
- इससे आपकी कली को एक हरा स्टेप मिलेगा जो लगभग 1-2 सेंटीमीटर लंबाई का होना चाहिए।
- शेष भाग को काट लें और आपकी कली तैयार है।
- बहुत सारी कलियों को तैयार करें, जो आपके गजरा में आवश्यक फूलों की मात्रा पर निर्भर करता है।
- अब एक तार लें और उसमें एक सुई डालें।
- गजरेे की एक लंबी स्ट्रिंग बनाने के लिए फूल की कलियों को एक के बाद एक जोड़ते रहें।
- दोनों किनारों को ठीक से बांधें, ताकि कलियां बाहर न गिरें।
- आप इस माला का उपयोग अपने बालों में किसी भी तरह से कर सकती हैं। (ये 8 हेयरस्टाइल दे सकती हैं परफेक्ट और स्टाइलिश लुक)
पॉलिथीन का ओपन फ्लावर गजरा
अगर आप अपने गजरे में कुछ बदलाव करना चाहती हैं तो आप खुले फूलों का विकल्प भी चुन सकती हैं। ऊपर दिए गए टिप्स के अनुसार कलियां तैयार करें। अब कलियां लें और उन्हें बीच से काट लें। दो कट लगाएं, जैसे कि कली चार फूलों की पंखुड़ियों में खुलती है।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में गजरा लगाने के इन तरीकों के बारे में जानें और दिखें बेहद खूबसूरत
आवश्यक सामग्री
- थर्मोकोल बॉल
- ट्रांसलूसेंट पॉलिथीन
- बटर पेपर
- सुई, धागा या स्ट्रिंग
बनाने का तरीका
- धागे के एक किनारे से शुरू करें और सुई की मदद से बांधे।
- अब एक फूल लें और सूई को उसके तने से घुमाएं।
- एक और फूल लें और इसे विपरीत दिशा में रखें।
- अगर आपने पहले फूल को बाईं ओर रखा है, तो इसको दाईं ओर रखें।
- आपको कितना लंबा गजरा चाहिए उसके हिसाब से फूलों को इसमें पिरोएं।
- लास्ट में टाइट गांठ लगा लें।
आपका होममेड गजरा तैयार है। यह शुरू में आसान लग सकता है लेकिन फूलों को संभालना एक कठिन काम होता है। आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि हाथों से बने फूल बहुत नाजुक होते हैं।
ये आसान गजरे की माला जल्दी से घर पर बनाई जा सकती है और लंबे समय तक टिकती है। आप उन्हें अपनी इच्छानुसार कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं और ये गजरे असली फूलों की तरह मुरझाते भी नहीं हैं। ऐसे और टिप्स पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Pinterest.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों