लंबी दिखना चाहती हैं? प्लेन कुर्ती के साथ दुपट्टे के ये डिजाइंस करें स्टाइल

अगर आपकी हाइट कम है, तो दुपट्टे के कुछ डिजाइंस को आपको अपनी कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। साथ ही इन्हें किस तरह स्टाइल करना है, इस का भी ख्याल रखना चाहिए।

 
how to style dupatta with plain kurti

अक्सर जिन लड़कियों की हाइट कम होती है, वे लंबी दिखने के लिए हील्स पहनती हैं। हालांकि हील्स को हर समय नहीं पहना जा सकता है और इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। आपको बता दें कि लंबी दिखने के लिए आपको कपड़ों की स्टाइलिंग पर भी खास ध्यान देना चाहिए। साड़ी, सूट या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स पहनते वक्त अगर आप कुछ खास टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आप लंबी दिखेंगी। अगर बात दुपट्टे की करें, तो आप कुर्ती के साथ दुपट्टे के किन पैटर्न्स का चुनाव कर रही हैं, किस तरह से उसे स्टाइल कर रही है, इसका असर भी आपके लुक्स पर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि लंबा दिखने के लिए आप दुपट्टे के किन डिजाइंस को स्टाइल कर सकती हैं और इन्हें किस तरह आपको ड्रेप करना है।

फुलकारी दुपट्टा

phulkari dupatta

फुलकारी दुपट्टा, प्लेन कुर्ती के साथ खूब जचता है। खासकर, काले रंग की कुर्ती के साथ हैवी वर्क वाला फुलकारी दुपट्टा आपको आकर्षक लुक दे सकता है। अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं, तो फुलकारी दुपट्टे को एक साइड डालें। इसे सेफ्टी पिन से बांयी तरफ स्टाइल करें। इस तरह अगर आप प्लेन कुर्ती के साथ दुपट्टा लेंगी तो लंबी दिख सकती हैं। वहीं, आप इस बात का भी ख्याल रखें कि कुर्ती को गोल नेक में सिलवाएं और अगर आप कम्फर्टेबल हो तो स्लीव्स फुल रखने के बजाय हाफ रखें या आप चाहें तो इसे स्लीवलेस भी बनवा सकती हैं।

लहरिया दुपट्टा

lahariya dupatta

लहरिया दुपट्टा भी आपकी लंबी दिखने में मदद कर सकता है। इसे स्टाइल करने के लिए आप एक साथ प्लेट्स बनाएं और एक साइड ओपन रखें। दोनों साइड दुपट्टे को सेफ्टी पिन से टाई करें। इससे आपको परफेक्ट लुक मिल सकता है। वहीं, इस तरह का दुपट्टा व्हाइट कलर के कुर्ते पर अच्छा लगेगा। साथ ही, आप लाइट कलर में कंट्रास्ट कुर्ती पर भी इस दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। बालों को खुला रखें और इसके साथ ड्रॉप इयररिंग्स को स्टाइल करें। लहरिया की जगह आप फ्रिल वाले प्लेन दुपट्टे का भी चुनाल कर सकती हैं। (चिकनकारी वर्क आउटफिट के डिजाइंस)

यह भी पढ़ें- सावन में सूट के साथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे हरे रंग के ये फैंसी दुपट्टे, देखें डिजाइंस

बांधनी दुपट्टा

bandhni dupatta

बांधनी प्रिंटेड दुपट्टा भी आप स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे के डिजाइंस भी प्लेन कुर्ती के साथ अच्छे लगते हैं और आपकी लंबी दिखने में मदद कर सकते हैं। इसे आप शॉल की तरह ड्रेप करें। चाहें तो इसके साथ बेल्ट भी पहन सकती हैं। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा। इस तरह के दुपट्टे को आप फॉर्मल लुक के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सावन में हरे रंग की साड़ी के साथ पहनें ये पर्ल इयररिंग्स, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Myntra, Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP