अक्सर हम स्टाइलिश दिखने के लिए अपने लुक को कई तरह से कस्टमाइज करना पसंद करते हैं और इसके लिए हम हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखते हैं। ज्यादातर हम ट्रेडिशनल लुक को लोकल डिजाइनर की मदद लेकर अपनी पसंद का डिजाइन तक बनवाते हैं। ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो साड़ी हो या लहंगा, लगभग सभी के साथ ब्लाउज को पहना जाता है और इसके भी आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे।
कई बार ब्लाउज की फिटिंग सही न होने के कारण कंधे बार-बार ठीक करने पर भी गिरते ही रहते हैं। ऐसे में फैशन एक्सपर्ट डॉली जैन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह ब्लाउज के गिरते कंधे को ठीक तरह से स्टाइल करने के आसान हैक्स हमें बता रही हैं। तो चलिए जानते हैं वो स्टाइलिंग हैक्स क्या हैं?
View this post on Instagram
ब्लाउज के कंधों को स्टाइल करने के लिए करें थ्रेड का इस्तेमाल
अगर आप प्रो हैं और स्टाइलिंग की अच्छी जानकारी रखती हैं तो आप खुद ब्लाउज को परफेक्ट फिटिंग देने के लिए धागे से सिल भी सकती हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए पहले अपने माप की पूरी जानकारी को अच्छी तरह से समझ लें और फिर ही किसी नतीजे पर पहुंचे। वहीं धागे का रंग ध्यानपूर्वक चुनें और ब्लाउज के कलर से मिलता-जुलता रंग ही चुनें ताकि ब्लाउज के बाहर से धागा नजर न आने पाए और आप स्टाइलिश नजर आए।
कंधे को गिरने से रोकने के लिए करें ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप का इस्तेमाल
कई बार लाख फिटिंग करने के बाद भी ब्लाउज कंधे से गिरता ही रहता है और एक जगह टिकता नहीं है। इसके लिए आप ट्रांसपेरेंट ब्रा स्ट्रैप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि ये स्ट्रैप्स आपके साइज के हिसाब से ही सेट हो और ब्लाउज को फीटिंग देने में करें। वहीं इसे लगाने के लिए आप सेफ्टी पिंस की सहायता ले सकती हैं। (ब्लाउज के नए डिजाइंस)इसे भी पढ़ें :साड़ी को लहंगे की तरह स्टाइल करने के लिए डॉली जैन की बताई गई ये टिप्स आएंगी काम
गिरते कंधे को ठीक करने का तरीका
इन सबके अलावा आप चाहे तो गिरते हुए ब्लाउज के कंधे को रोकने के लिए डोरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बता दें कि डोरी देखने में स्टाइलिश लुक देने में मदद करती है। वहीं आप चाहे तो एक से ज्यादा डोरियां भी लगवा सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। साथ ही डोरी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप टैसल या लटकन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको डॉली जैन का बताया ब्लाउज के कंधे को बार-बार गिरने से रोकने के लिए ये स्टाइलिंग हैक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों