सिल्‍क और साटन के कपड़े में अंतर जानें

सिल्‍क और साटन दोनों ही फैब्रिक ट्रेंड में हैं और इन्‍हें कैरी करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि दोनों में अंतर क्या होता है। इस अंतर को जानने के लिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

silk fabric types new

आजकल फैब्रिक्स में बहुत सारी वेराइटी आपको बाजार में मिल जाएगी। कई बार तो आप भ्रम में आ जाएंगे और आपको दो अलग-अलग फैब्रिक एक से नजर आने लग जाएंगे। सिल्‍क और साटन फैब्रिक को लेकर भी लोगों में हमेशा कन्फ्यूजन रहता है। बहुत सारे लोग साटन को सिल्‍क ही समझते हैं, मगर यह दोनों ही अलग-अलग फैब्रिक हैं। इनका टच, फील और फिनिशिंग सभी कुछ अलग है। हां, दिखने में दोनों ही सिल्‍की और शाइनी होते हेा। साथ ही टच करने पर यह सॉफ्ट होते हैं। मगर इनकी बनावट से लेकर इनका लुक तक सब अलग होता है।

चलिए आज हम आपको साटन और सिल्क फैब्रिक में क्या फर्क होता है? इस आर्टिकल में बताएंगे। अब आप जब भी इस फैब्रिक के कपड़ों को खरीदें तो पहले कपड़े की सही पहचान कर लें। इससे आप सही अवसर के लिए सही आउटफिट का चयन कर पाएंगी।

satin silk fabric saree

साटन और सिल्क इतिहास

सिल्क साटन से काफी पुराना है। ऐसे साक्ष्य मिलते हैं, जो बताते हैं कि रेशम का इस्‍तेमाल देवताओं के युग से किया जाता है। वहीं साटन को मध्य युग का माना गया है। भारत में जब मुगल सेना आई तब अपने साथी शाही कपड़ों के तौर पर ये लोग साटन से बने वस्त्र ही पहनते थे। बाद में जब उन्हें सिल्‍क फैब्रिक का ज्ञान हुआ तब उन्होंने इससे बनने वस्त्र पहनने शुरू किए। एक समय था जब सिल्क से बने वस्त्र केवल धनवान लोग ही पहन पाते थे।

कैसे किया जाता है साटन और सिल्‍क तैयार?

साटन के कपड़े को जहां रेशम, कपास, नायलॉन, पॉलिएस्टर, विस्कोस और रेयान जैसे तत्वों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। वहीं ल्कि को रेशम के कीड़ों के कोकून से तैयार किया जाता है। साटन सिंथेटिक होता है और सिल्‍क प्राकृतिक होता है। दोनों के ही कई प्रकार होते हैं, जिनकी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं।

दिखने में साटन और सिल्‍क होते हैं अलग-अलग

सिल्‍क और साटन में एक समानता यह है कि दिखने में दोनों ही चमकदार होते हैं। मगर दोनों का टेक्‍श्‍चर अलग होता है। साटन मोटा होता है और सिल्‍क पतला होता है। वहीं साटन आगे से जितना चिकना होता है पीछे से उतना ही सख्त और खुरदुरा लगता है। सिल्‍क आगे और पीछे दोनों तरफ से एक समान होता है। सिल्क साटन से अधिक सॉफ्ट भी होता है।

types of silk fabric in india

स्किन के लिए साटन और सिल्क में कौन सा है बेहतर?

सर्दियों के मौसम में साटन का फैब्रिक बहुत अच्छा रहता है। इसमें ज्यादा ठंड भी नहीं लगती है, मगर गर्मियों के मौसम में इसे पहनने पर यह शरीर से चिपकता है। वहीं सिल्‍क में बहुत सारी वेराइटी आपको बाजार में मिल जाएंगी। आपको सिल्‍क में ऐसे विकल्प भी मिल जाएंगे, जो आप गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में कैरी कर सकती हैं।

कैसे करें साटन और सिल्‍क की सफाई?

साटन को सावधानीपूर्वक धोने की आवश्यकता होती है और इसे ड्राई क्लीन करना पड़ सकता है। आप साटन के आउटफिट्स को गर्म पानी में नहीं धो सकते, क्योंकि इससे कपड़ा ख़राब हो सकता है। वहीं साधारण डिटर्जेंट से इस फैब्रिक को वॉश करने पर उसकी चमक फीकी पड़ जाती है।

सिल्‍क का कपड़ा बहुत नाजुक होता है। इसे न तो रगड़ा जा सकता है और न ही घिसा जा सकता है। इसलिए आप इसे हाथों से आहिस्‍ता-आहिस्‍ता साफ कर सकती हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि सिल्‍क के आउफिट्स को कभी भी ब्‍लीच न करें और मशीन में वॉश न करें।

कैसे करें स्‍टोर?

साटन के आउटफिट्स को आप कागज में लपेटकर रख सकती हैं और सिल्क के कपड़ों को आप कपड़ों या कागज किसी भी स्टोर करके रख सकती हैं। साटन के कपड़ों की बार-बार तह बदलने की जरूरत नहीं है, मगर सिल्‍क के कपड़ों की तह आपको बदलते रहना चाहिए। ऐसा न करने पर आपके आउटफिट में क्रीज पड़ सकती हैं और कभी-कभी सिल्‍क रखे-रखे कट भी जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इसे जरूर पढ़ें- गोवा का सबसे खूबसूरत मार्केट, कई चीजें मिलती हैं बहुत सस्ती

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP