Raksha Bandhan पर लहरिया प्रिंट कपड़ा लेकर सिलवाएं Dhoti Suit, देखें डिजाइंस

रक्षाबंधन पर अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप धोती सूट को स्टाइल करें। इस तरह के सूट को पहनकर आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही, कपड़ा लेकर सिलवाएंगी, तो इससे आपकी फिटिंग भी अच्छी आएगी।
image

रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन हर बहन कुछ अलग और हटकर पहनने का प्लान करेगी। इसके लिए हम सभी मार्केट जाकर शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन जब कुछ समझ नहीं आता है, तो हम बिना कुछ लिए वापस आ जाते हैं। ऐसे में इस बार आप बाजार से लहरिया प्रिंट वाले फैब्रिक को खरीदकर लाएं और इससे धोती सूट को डिजाइन करवाएं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसे टेलर से डिजाइन करवाएंगी, तो इसकी फिटिंग भी अच्छी आएगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के सूट को आप डिजाइन करा सकती हैं।

लहरिया प्रिंट क्या होता है?

लहरिया राजस्थान का पारंपरिक प्रिंट में आता है। इस प्रिंट में लाइन के साथ प्रिंट डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। सावन के महीने में इस तरह के प्रिंट को अक्सर महिलाएं पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इसलिए इस तरह के प्रिंट वाले सूट मार्केट में अलग-अलग मिल जाते हैं। आप भी इस बार रक्षाबंधन पर इस प्रिंट को ट्राई कर सकती हैं।

लहरिया प्रिंट धोती सूट विद जैकेट करें वियर

आप सुंदर नजर आने के लिए लहरिया प्रिंट वाले धोती सूट विद जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपको ऊपर की कुर्ती और धोती लहरिया प्रिंट में मिलेगी। इसी के साथ आपको जैकेट छोटे प्रिंट वाले डिजाइन में मिलेगी। इससे लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। आप इसके लिए लहरिया प्रिंट कपड़ा लें और इसे फोटो दिखाकर टेलर से डिजाइन करवाएं। इसकी जैकेट आप रेडीमेड ले सकती हैं। इसे बनवाने के बाद आपका लुक पहनने के बाद अच्छा लगेगा।

Leheriya print jacket suit

लहरिया प्रिंट धोती सूट करें वियर

रक्षाबंधन पर सुंदर दिखना है, तो लहरियां प्रिंट धोती सूट को वियर करें। इस तरह के धोती सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसके लिए आपको ऊपर के कुर्ते के लिए लहरिया प्रिंट फैब्रिक लेकर आएं और नीचे की धोती आप प्लेन डिजाइन में खरीदें। इससे सूट अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें आप चाहें तो गोटा खरीदकर वो भी लगा सकती हैं। इससे सूट त्योहार पर पहनने के बाद और ज्यादा अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको फैब्रिक और गोटा दोनों ही मिल जाएंगे।

Suit look (8)

इसे भी पढ़ें: Designer Suits: ये 3 लेटेस्ट डिजाइनर सूट आपके लुक को बनाएंगे खूबसूरत, इस तरह करें स्टाइल

लहरिया प्रिंट एम्ब्रॉयडरी वर्क धोती सूट करें वियर

अगर आपको एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले सूट पहनने पसंद है, तो ऐसे में आप फैब्रिक भी वैसे ही खरीदकर इसे डिजाइन करा सकते हैं। इसका एम्ब्राइडरी वर्क आपकी नेकलाइन पर आएगा। वहीं स्लीव्स पर नीचे की तरफ भी आपको वर्क मिलेगा। इसके साथ धोती सिंपल डिजाइन वाली मिलेगी। इससे लुक काफी अच्छा लगेगा। दुपट्टा आप इसके साथ बाजार से जाकर प्लेन ले सकती हैं, और स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।

Suit fashion

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: पार्टी में आप भी लगेंगी अप्सरा जब वियर करेंगी ये कॉटन सूट

अगर आप रक्षाबंधन पर कुछ यूनिक पहनने की सोच रही हैं तो लहरिया प्रिंट में बना धोती सूट डिजाइंस को स्टाइल करें, जिससे आप त्योहार पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage Credit- Myntra, Gujari, Jaipur Kurti

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP