बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद अपने दोस्तों को वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी है। प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में इंडियन और वेस्टर्न रिति रिवाज से हुई थी। तब से प्रियंका और निक का यह तीसरा और आखरी वेडिंग रिसेप्शन है। यह वेडिंग रिसेप्शन कई मायनों में खास रहा। इस रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इतना ही नहीं प्रियंका के रिसेप्शन पार्टी में दीपिका और रणवीर ने प्रियंका के साथ खूब डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मुंबई के ताज लैंड्स होटल में में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी वेडिंग का आखरी रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के बहुत सारे स्टार्स आए थे। मगर, पार्टी में सबसे ज्यादा रंग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जमाया। दोनों ही सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए हुए ब्लैक आउटफिट में पार्टी में पहुंचे थे। रिसेप्शन पार्टी में एंट्री करते वक्त ही रणवीर डांस कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने प्रियंका चोपड़ा के साथ पार्टी में खूब डांस किया।
गौरतलब है कि प्रियंका, दीपिका और रणवीर ने बाजीराव मस्तानी फिल्म में एक साथ काम किया था। जहां मस्तानी का रोल दीपिका ने किया था वहीं काशी बाई प्रियंका थीं। दोनों ही बाजीराव यानी रणवीर की ऑफी स्क्रीन वाइफ थीं। फिल्म में दीपिका और प्रियंका के उपर ‘पिंगा’ सॉन्ग फिल्माया गया था। यह सॉन्ग काफी फेमस था। इस सॉन्ग में दोनों के डांस की काफी तारीफ हुई थी और इसी लिए प्रियंका और दीपिका ने रिसेप्शन पार्टी में भी इसी सॉन्ग पर डांस किया था। प्रियंका और दीपिका वैसा ही डांस कर रहे थे जैसा उन्होंने फिल्म में किया था।
दीपिका और रणवीर के अलावा इस पार्टी में दबंग सलमान खान ने भी हिस्सा लिया। हालाकि सलमान के आने पर सभी को डाउट था क्योंकि प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड मूवीज की वजह से सलमान खान के साथ साइन की हुई मूवी ‘भरत’ छोड़ दी थी। जिसके बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि प्रियंका और सलमान के बीच सब कुछ सही नहीं है। मगर, सलमान ने आकर सभी कयासों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
प्रियंका और निक के रिसेप्शन में दीपिका, रणवीर और सलमान के करण जौहर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, तमन्ना भाटिया, सुभाष घई, मधुर भंडारकर, ए आर रहमान, कंगना रनौत, जीतेंद्र, तुषार कपूर, हेमा मालिनी, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, शबाना आज़मी, काजोल, आशा भोंसले जैसे कई मेहमान मौजूद रहे।
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।