दीपिका पादुकोण का हर लुक खास होता है। इसलिए जब भी वो कोई आउटफिट स्टाइल करती हैं, तो खूबसूरत लगती हैं। आजकल वो अपने प्रेग्नेंसी टाइम को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इसकी खुशी उनके चेहरे पर नजर आती है। इस समय उनके चेहरे का ग्लो दोगुना हो गया है। वहीं हाल ही में पहनी गई दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी अपने बेबी शॉवर के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए दीपिका पादुकोण के रॉयल साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।
दीपिका पादुकोण का बांधनी साड़ी लुक (Deepika Padukon Bandhani Saree Look)
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण का बांधनी साड़ी लुक भी बेहद खास है। आप भी इस तरह की साड़ी को अपने बेबी शॉवर में स्टाइल कर सकती हैं। इससे आप सबसे अलग और खूबसूरत लगेंगी। मार्केट में इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी। इसमें आप चाहें तो गोटा पट्टी या मोती वर्क की साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें आपका बेबी बंप भी ज्यादा नहीं दिखेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 2,500 में मिल जाएगी।
दीपिका पादुकोण का पर्पल कलर साड़ी लुक (Deepika Padukon Purple colour Saree Look)
View this post on Instagram
आप अपने बेबी शॉवर में दीपिका पादुकोण के इस पर्पल कलर साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस पूरी साड़ी में हैवी कढ़ाई वर्क किया गया है। जिसे डिजाइनर तोरानी ने डिजाइन किया है। आप भी अपने लिए बाजार से जाकर ऐसी ही मिलती-जुलती साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें गोटा वर्क भी दिया गया है। इससे साड़ी हैवी लग रही है। आप चाहें, तो सिर्फ बॉर्डर वर्क वाली साड़ी को लेकर हैवी ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,500 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।
दीपिका पादुकोण का हैवी बनारसी साड़ी लुक (Latest Designs Banarasi Saree Designs)
View this post on Instagram
अपने बेबी शॉवर में सुंदर दिखने के लिए आप बनारसी सिल्क साड़ी को भी वियर कर सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा लगता है। साथ ही, आप बिल्कुल रानी की तरह लगेंगी। आप इस तरह की साड़ी को हैवी बूटी वर्क में खरीदें। इसके साथ प्लेन ब्लाउज को स्टाइल करें। इससे लुक अच्छा लगेगा। इसके साथ गोल्डन वर्क ज्वेलरी को स्टाइल करें। इस तरह के लुक के साथ आप अपने बेबी शॉवर के लिए तैयार हो जाएगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।
इस बार अपने बेबी शॉवर में स्टाइल करें यह हैवी डिजाइन वाली साड़ी और दीपिका पादुकोण की तरह नजर आएं खूबसूरत।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों