Deepika Padukone Bridal Lehenga: इस दुल्हन ने उतारी दीपिका के ब्राइडल लेहंगे की नकल

दीपिका पादुकोण की शादी में बीते वर्ष नवंबर में हुई थी। शादी के सारे इंतजाम शाही थे। यहां तक की उनका लेहंगा भी स्पेशल था। उनका ब्राइडल लेहंगा अभी तक पॉपुलर है। एक दुल्हन ने तो उसकी नकल ही उतार ली है। 

deepika ravina same lehenga

बॉलीवुड में कॉपी कैट्स की कमी नहीं है। एक एक्ट्रेस को दूसरी एक्ट्रेस की तरह आउटफिट्स और ज्वेलरी पहने कई बार देखा जा चुका है। मगर, आम महिलाएं भी ऐसा करती हैं। जी हां, अपने चहेते सेलिब्रिटी जैसा दिखने के लिए आम महिलाएं भी उन्हें कॉपी करने से नहीं चूकतीं। यकीन नहीं आता तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की इस फैन का उदाहरण देख सकते हैं। रवीना नाम की इस फैन ने दीपिका के वेडिंग लेहंगे को हू-ब-हू कॉपी करवाया और अपनी वेडिंग में पहन लिया। आइए जाने हैं दीपिका और उनकी फैन रवीना के ब्राइडल लुक में क्या सेम टू सेम था।

दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लुक

बीते वर्ष नवंबर में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी की थी। रणवीर और दीपिका की शादी साउथ इंडियन और सिंधि रीति रिवाज से हुई थी। अपनी शादी में दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी का डिजइन किया हुआ लेहंगा पहना था। आनंद कारज के वक्त दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का ब्राइडल लेहंगा पहना था। इसके साथ दीपिका ने जाल वर्क वाला दुपट्टा उढ़ा था। उनके वेडिंग दुपट्टे का सबसे हाइलाइटेड फीचर था कि उनके दुपट्टे की बॉर्डर लाइन पर "सदा सौभाग्याकरी भव: लिखा था।

deepika wedding lehenga

यह शब्द संस्कृत भाषा में लिखे थे। वहीं लहंगे पर महीन दबका एम्ब्रॉयडरी की गई थी। दीपिका के ब्राइडल लेहंगे ने फैशन के कई पैमानों को सेट किया था। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपए थी। लेहंगे साथ दीपिका पादुकोण ने बेहद हैवी ज्वेलरी पहनी थी। ऐसा सुनने में आया था कि अपनी रॉयल शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किसी बात की कमी नहीं छोड़ी और अपनी शादी को किसी सपने से भी ज्यादा सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए थे।

रवीना का ब्राइडल लुक

दीपिका पादुकोण के इसी ब्राइडल लुक को रवीना ने कॉपी किया है। रवीना ने दीपिका की तरह जाली वर्क वाली चुनरी उढ़ी हैं जिस पर सदा सौभाग्याकरी भव:।। लिखा हुआ है। वहीं रवीना का लेहंग और उसका ब्लाउज भी दुपट्टे की तरह दीपिका के ब्राइडल लेहंगी की कॉपी है। रवीना के लेहंगे की वेस्टबैंड पर भी सदा सौभाग्याकरी भव:।। लिखा हुआ है। आपको बता दें कि जो तस्वीर सामने आ रही हैं उससे पता चलता है कि रवीना का मेकअप किसी मीरा सखरानी नाम की ब्यूटीशियन ने किया है।

Recommended Video

मीरा ने रवीना को बेहद डिफाइन आई लुक दिया और उनके लिप्स पर ब्राइट रेड लिपस्टि लगाई है। वहीं रवीना ने भी काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। मगर, रवीना की ज्वैलरी दीपिका की ज्वेलरी से मेल नहीं खाती है। रवीना ने ग्रीन स्टोन वाली ज्वैलरी पहनी है, जबकि दीपिका ने डायमंड को बेहद हैवी चोकर पहना था। रवीना ने दीपिका जैसे ही कलीरे पहने हैं जो दीपिका के कलीरों से थोड़े ही छोटे हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP