कोरोना की लहर के बाद एक बार फिर कॉलेज खुल रहे हैं, ऐसे में कॉलेज स्टूडेंट्स के मन में काफी एक्साइटमेंट है। लंबे समय से ऑनलाइन क्लास के चलते बच्चे अपने कॉलेज लाइफ को एंजॉय नहीं कर पा रहे थे, मगर अब एक बार फिर कॉलेज ऑफलाइन शुरू हो गए हैं। कॉलेज जाते समय लड़कियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ‘वो आज क्या पहन कर जाएं’। कई बार पूरी अलमारी देखने के बाद भी एक भी ढंग का कपड़ा नहीं मिलता है, ऐसे में ज्यादातर लड़कियां अपने कॉलेज आउटफिट्स को लेकर बेहद कंफ्यूज रहती हैं।
अगर आप भी कॉलेज स्टूडेंट हैं और अपने ड्रेसअप को लेकर परेशान रहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकता है। आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के आउटफिट्स के बारे में बताएगें, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।
आजकल क्रॉप शर्ट(Crop Shirt) काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में कॉलेज के लिए आप कृति खरबंदा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कृति ने इस लुक में प्रिंट क्रॉप शर्ट कैरी की है, जिसमें बटन के नीचे नॉट लगा हुआ है। यह क्रॉप शर्ट काफी कलरफुल नजर आ रही है, इस शर्ट के साथ कृति ने हाई वेस्ट स्किनी जींस पहनी है। कृति का यह लुक काफी गर्ली लग रहा है, ऐसे में अगर आपको क्रॉप शर्ट कैरी करना पसंद है तो आप कृति के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Short Girls के लिए बेहद काम के हैं यह फैशन हैक्स, जान लीजिए आप भी
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) वैसे तो मॉम बन चुकी हैं, मगर इसके बावजूद भी उनके लुक्स किसी कॉलेज डीवा से कम नहीं हैं। आप में से कई लोग एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैन भी होगें, ऐसे में आप उनके इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। अनुष्का का यह लुक बेहद कैजुअल और सिंपल सा है, जैसा कॉलेज गर्ल्स कैरी करना चाहती हैं। इस लुक में अनुष्का ने ग्रे कलर की टी-शर्ट और डार्क ग्रे कलर की जींस कैरी की है, अनुष्का का यह लुक कॉलेज गर्ल्स के बिल्कुल परफेक्ट है। इस लुक के साथ अनुष्का ने हूप्स पहने हैं, वहीं फुटवियर में अनुष्का ने व्हाइट कलर के स्टनिकर्स कैरी किए हैं।
इसे भी पढ़ें-फैशन के वो सुपर टिप्स जो आपको इंडियन आउटफिट में देंगे 'स्लिम लुक'!
कुछ लोगों को ओवर साइज कपड़े पहनना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो एक्ट्रेस परिणिती के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। परिणीती ने इस लुक में ओवरसाइज टी-शर्ट कैरी की है, जो देखने में काफी स्टाइलिश और फंकी लग रही है। ओवर साइज टी-शर्ट के साथ परिणिती ने ब्लैक कलर की जैगिंग पहनी है, अगर आपको गॉगल्स लगाना पसंद है तो आप परिणिती से इंस्पिरेशन लेकर मनपसंद का गॉगल्स भी कैरी कर सकती हैं।
कुछ लड़कियां टॉम बॉय होती हैं, उन्हें बेहद सिंपल लुक पसंद होता है। ऐसे में आप तापसी पन्नू के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक के लिए तापसी ने होरिजेंटल लाइन की कॉलर वाली टी-शर्ट को स्टाइल किया है, जिसके साथ तापसी ने ब्लैक कलर की पैंट कैरी की है। तापसी का यह लुक बेहद सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी भी लग रहा है।
डेनिम के आउटफिट्स हमेशा से एवरग्रीन हैं, ऐसे में आप आलिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आलिया लुक में आलिया ने डैनिम शर्ट कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने रग जींस पहनी है, आलिया की यह शर्ट ओवर साइज होने के साथ-साथ काफी कूल भी लग रही है।
तो ये थे कुछ सेलेब्स के आउटफिट्स जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।