herzindagi
Celebrity style lehenga designs

Lehenga Designs: लाइट वेट से लेकर सेलेब्रिटी स्टाइल तक, ये लहंगे डिजाइंस हैं लेटेस्ट ट्रेंड, दिवाली से लेकर वेडिंग फंक्शन में जा सकता हैं पहनें

लहंगे को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको स्टाइलिंग लेटेस्ट फैशन में चल रही चीजों की मदद लेकर ही करनी चाहिए। इसके लिए आप फेस शेप और बॉडी टाइप को ध्यान में रखें।
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 05:18 IST

घर में होने वाले हर शादी या किसी बड़े फंक्शन पर लहंगा पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बात अगर बदलते दौर की करें तो आजकल सेलेब्रिटी स्टाइल वाले लहंगे हमें काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। फैशन के बदलते दौर में बॉडी टाइप के हिसाब से चीजें चुनना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

bandhani dupatta

बात अगर बॉडी टाइप की करें तो खासकर चबी बॉडी वाले अपने लिए सही तरीके के लहंगे को चुन नहीं पाते हैं। तो आइए देखते हैं चसेलेब्रिटी स्टाइल लहंगे की लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन लहंगों को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

साड़ी स्टाइल लहंगा डिजाइन

Tripti-Dimri

एक जमाने में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली ड्रेपिंग एक बार फिर से चलन में नजर आ रही है। इसमें आप लहंगे को न्यू लुक देने के लिए इसे सरे स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो डबल दुपट्टे के साथ लुक को आकर्षक बना सकती हैं और रॉयल टच दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: लहंगे के लुक में लग जाएंगे चार चांद जब स्टाइल करेंगी ये न्यू डिजाइन वाले ब्लाउज

फ्लोरल लहंगा डिजाइन

 WhatsApp Image 2024-10-23 at 12.56.59 PM

एवरग्रीन फैशन में फ्लोरल वियर डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको मल्टी-शेड्स, कढ़ाई वर्क और कई तरह की प्रिंट में लहंगे देखने को मिल जाएंगे। बात अगर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की करें तो एक्ट्रेस ने अपनी शादी के मेहंदी फंक्शन में पहनें हुए लहंगे को एक बार फिर से स्टाइल किया है। इस तरह के लुक में आप दुपट्टे को स्किप भी कर सकते हैं।

लॉन्ग चोली लहंगा डिजाइन

long choli lehenga

एक्ट्रेस ने इस लहंगे को काफी रॉयल अंदाज में स्टाइल किया है। वहीं अगर आपको पेट का दिखना पसंद नहीं है तो इस तरह की लॉन्ग चोली स्टाइल ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लॉन्ग चोली में आपके पास अगर ऑप्शन नहीं है तो आप किसी भी पुरानी कुर्ती के साथ में लहंगा स्टाइल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरानी साड़ियों और दुपट्टे को फेंकने के बजाय तैयार करें यूजफुल सामान

अगर आपको लहंगे की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: Pallav Paliwal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।