herzindagi
image

बाजार से खरीदें बांधनी प्रिंट फैब्रिक और बनवाएं ये आउटफिट्स, हर पार्टी में कर पाएंगी स्टाइल

 अगर आपको बाजार में मिलने वाले आउटफिट की फिटिंग अच्छी नहीं लगती है, तो ऐसे में आप फैब्रिक लेकर आउटफिट डिजाइन करवाएं। इससे आप पसंद का डिजाइन और पैटर्न क्रिएट करा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-21, 17:36 IST

कपड़ों की खरीदारी करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन ये अच्छे तभी लगते हैं, जब हम इन्हें अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन में खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक बिल्कुल अलग नजर आता है। लेकिन कई बार फिटिंग की दिक्कत रहती है। इसके लिए आप कपड़ा खरीदकर अपने लिए आउटफिट को डिजाइन करा सकती हैं। आजकल बांधनी प्रिंट काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी इस कपड़े का इस्तेमाल करके अपने लिए टेलर से अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट को तैयार करा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

धोती कुर्ता सेट कराएं डिजाइन

Dhoti kurta set

आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए धोती कुर्ता सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ता सेट में आप खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग दिखाई देगा। इसके लिए आप चाहें तो पूरा फैब्रिक ही सेम ले सकती हैं। इसे डिजाइन करवाएं। इसके बाद इसमें पॉम-पॉम वाली लेस लगाएं। इस तरह से आपका आउटफिट लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपकी सही फिटिंग आपको मिल जाएगी। इस तरह के आउटफिट के साथ फैंसी ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

जंपसूट कराएं डिजाइन

Jumpsuit

अगर आप अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो इसके लिए आप जंपसूट को बांधनी फैब्रिक से डिजाइन करा सकती हैं। इसके लिए नीचे के कुर्ते को प्लेन डिजाइन में क्रिएट करें। ऊपर पहनने वाले श्रग को बांधनी फैब्रिक से बनाएं। इस तरह से आप डिजाइन कराएंगी, तो लुक अच्छा नजर आएगा। आपको फिर फिटिंग की दिक्कत भी नहीं होगी। इसे पहनने के बाद आपको लगेगा कि आप अच्छा स्टाइलिश पीस वियर कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs :   संगीत फंक्शन में आपके लुक में लग जाएंगे चार चांद जब स्टाइल करेंगी ये गोटा वर्क वाली अनारकली सूट

फ्रॉक स्टाइल सूट कराएं तैयार

Frock style suit

अगर आपको फ्रॉक स्टाइल सूट पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप इस फोटो में नजर आने वाले सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें अच्छा प्रिंटेड डिजाइन मिलेगा। साथ ही, फैब्रिक लेकर आप इसे तैयार करवाएंगी, तो आपको फिटिंग की भी दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, आपको बाजार से कपड़े लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Short Kurti Designs: ऑफिस लुक में लग जाएंगे चार-चांद, अगर स्टाइल करेंगी ये शॉर्ट कुर्ती

इस बार फैब्रिक लेकर अपने लिए आउटफिट को डिजाइन कराएं। इससे आपका लुक ही अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग डिजाइन वाले कपड़े पहनने को मिल जाएंगे। फिटिंग की भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Kalki

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।