12 दिसंबर को मंबई के एंटीलिया में हुई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड की लगभग हर सेलिब्रिटी ने हिस्सा लिया। इस बिग फैट वेडिंग में सभी सेलिब्रिटीज अलग-अलग अंदाज में नजर आए। जहां बॉलीवुड एक्टर्स ने इस वेडिंग में फैशन के नए रंग बिखेरे वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी इस फंक्शन में नए फैशन मोमेंट्स क्रिएट करती हुई नजर आईं। चलिए हम आपको बताते हैं कि ईशा अंबानी की शादी में कौन सी एक्ट्रेस ने क्या पहना।
बॉलीवुड की कपूर गर्ल्स की बात की जाए तो ईशा अंबानी की शादी में सबसे ज्यादा अटेंशन सोनम कपूर को मिला। सोनम ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। सोनम की ड्रेस पर उनका नाम ‘सोनम’ लिखा था और दुपट्टे पर ‘Everything AK-Ok’ ओके लिखा हुआ था। सोनम ने अम्रपाली ज्वेल्स का नेकलेस भी पहना था। वहीं बॉलीवुड के कपूर खानदान से करिश्मा कपूर और करीना कपूर ईशा अंबानी की शादी में आईं थी। करीना कपूर ने अनीता डोगरे द्वारा डिजाइन किया हुआ आइवरी कलर का लहंगा पहना था जिस पर गोल्डन कलर का जरी वर्क किया गया था। करीना अनीता डोगरे की डिजाइन की हुई ज्वेलरी भी पहनी थी। करीना के साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी आईं थी। करिश्मा कपूर ने रॉ मैंगो की आइवारी कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने जेट जेम्स का चोकर हार पहना था, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।
Read More:Isha Ambani Bridal Look: ईशा के ब्राइडल लहंगे में छुपा था मां नीता का प्यार, जानिए कैसे
ईशा अंबानी की शादी में विद्या बालन भी आईं थी और उन्होंने लाइम ग्रीन कलर का अनारकली कर्ता पहना हुआ था जिस पर गोटा पट्टी वर्क किया गया था। इस ड्रेस के साथ विद्या बालन ने नरायण ज्वेलर्स के ईयररिंग्स पहने थे। शादी में बॉलीवुड की मस्त–मस्त गर्ल यानी रवीना टंडन पहुंची। रवीना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ डार्क नेवी ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ था इस पर कॉपर कलर का गोटा पट्टी वर्क किया गया था। लहंगे साथ रवीना ने डायमंड नेकलेस पहना था।
Read More: आलीशान शादी के बाद ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में भी चमके बॉलीवुड सितारे
ईशा अंबानी की बिग फैट वेडिंग में शाहिद कपूर भी अपनी वाइफ मीरा राजपूत के साथ दिखे। गौरतलब है कि मीरा कुछ समय पहले ही दोबारा मां बनी हैं। शादी के फंक्शन में मीरा काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। मीरा कपूर ने अनीता डोगरे का डिजाइन किया हुआ वेलवेट लहंगा पहना था। वाइन रस्ट कलर के लहंगे में गोटा पट्टी वर्क किया गया था। इसके साथ मीरा ने अनीता डोगरे की डिजाइन की हुई ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। ऐश्वर्या ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की हुई रेड बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी।
बात जब फैशन की होती हैं तो शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान और शिल्पा शेट्टी को कैसे भूला जा सकता है। यह दोनों ही हर पार्टी की शान होती हैं और ईशा अंबानी की शादी में भी दोनों बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आई। जहां शिल्पा ने फैशन डिजाइनर तरुण तिलियानी द्वारा डिजाइन की गई कॉन्सेप्ट साड़ी पहनी थी। जिस पर स्वारोस्की क्रिस्टल वर्क और गोटा पट्टी एम्ब्रॉडरी की गई थी वहीं गौरी खान ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई रेड सेवरोन सीक्वेन साड़ी पहनी थी।
हालही में बॉलीवुड में दो बड़ी शादियां हुई हैं एक प्रियंका और दूसरी दीपिका पादुकोण की। दोनों ने ही ईशा अंबानी की शादी में हिस्सा लिया। जहां प्रियंका ने शादी में कोरल कलर का jade_bymk के ‘SHREEDHA’ कलेक्शन का हैंड एंब्रॉयड्रेड ओरनेट फ्लोरल पैटर्न लहंगा पहना था वहीं दीपिका पादूकोण ने जामदानी साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्ड जारदोजी लेस वर्क किया गया था। यह साड़ी फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन की थी।
बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड यानी जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट भी ईशा अंबानी की शादी में नजर आई। दोनों ने ही बेहद खूबसूरत लहंगे पहन रखे थे। जहां जाह्नवी ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड गोल्ड लहंगा पहना था वहीं आलिया ने आइवरी और बलू कलर का चिकनकारी किया हुआ लहंगा पहना था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।