Blouse Designs For Diwali: मॉर्डन लुक के लिए लहंगे के साथ पहनें ये ब्लाउज डिजाइन, लगेंगी बेहद खूबसूरत

आजकल के बदलते फैशन ट्रेंड के साथ-साथ कपड़ों को स्टाइल करने का तरीका भी बदल गया है। लहंगे के साथ लड़कियां डिफरेंट डिजाइन वाले ब्लाउज स्टाइल करना ज्यादा पसंद करती हैं।

Trendy lehnega designs

Blouse Design: खूबसूरत दिखने के लिए हम अलग-अलग तरह के फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो सिंपल लुक ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन फेस्टिवल पर कुछ नया ट्राई करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस दिवाली लहंगे के साथ कुछ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं, और सबसे अलग दिख सकती हैं। इसमें आपको ऑप्शन कई सारे मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने लहंगे से मैच करके स्टाइल कर सकती हैं।

वी नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन (How To Choose Blouse For Lehenga)

V Neck Blouse Designs

जब भी हम लहंगा खरीदते हैं तो उनके साथ अक्सर हमें सिंपल ब्लाउज ही मिलते हैं। जिन्हें पहनकर हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में इस दिवाली आप चाहे तो लहंगे से मैचिंग करके ब्लाउज का कपड़ा खरीदकर इसे अपनी पसंद के डिजाइन से स्टीच करा सकती हैं। इसके लिए आप वी नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन को भी लहंगे के साथ बनवा सकती हैं। इसमें आपको आगे का गला वी शेप में रखना होगा। पीछे भी इसी डिजाइन को क्रिएट करना होगा। इस तरीके के ब्लाउज भी लहंगे के साथ अच्छे लगते हैं।

HZ Tips: आप चाहे तो लहंगे से कॉन्ट्रास्ट करके ब्लाउज खरीद सकती हैं।

राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन (Simple Round Neck Blouse Design)

Round neckline blouse design

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें नेक को कवर रखना काफी पसंद होता है। अगर आप भी ऐसा कुछ पसंद करती हैं तो इसके लिए आप राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज (वर्किंग वूमन के लिए ब्लाउज डिजाइन) डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको आगे से बंद गला डिजाइन बनाना होगा। पीछे की तरफ आप ओपन राउंड का डिजाइन बना सकती हैं। स्लीव्स आप क्वाटर भी रख सकती हैं वरना कट स्लीव्स ब्लाउज भी इसके लिए बना सकती हैं और लहंगे के साथ इसे वियर कर सकती हैं। इस दिवाली आप इस तरीके के ब्लाउज को जरूर ट्राई करें।

HZ Tips: इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन के साथ आपको नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Blouse Fashion: जवान मूवी की एक्ट्रेस नयनतारा के ब्लाउज डिजाइंस हैं बेहद कमाल, साड़ी के साथ करें ट्राई

स्क्वेयर नेकलाइन ब्लाउज विद पफ स्लीव्स ( How To Make Square Neck with Puff Sleeves Blouse)

Square neckline Puff sleeves blouse

लहंगे पहनने के लिए उसका ब्लाउज डिजाइन अच्छा होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आपको इस दिवाली ट्राई करना चाहिए। स्क्वेयर नेकलाइन ब्लाउज (साड़ी के साथ ट्राई करें ब्लाउज डिजाइन) विद पफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन। ये डिजाइन दिखने में स्टाइलिश लगते हैं। इसलिए आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको और भी कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन उन महिलाओं के लिए भी अच्छे होते हैं जिनकी बाजू हैवी होती हैं। इसलिए एक बार आपको इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नेक लाइन के ये स्टाइलिश डिजाइंस ब्लाउज को देंगे आकर्षक लुक

इस दिवाली खूबसूरत दिखने के लिए आपको लहंगे के साथ इन ब्लाउज डिजाइन को जरूर ट्राई करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram/ Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP