ऑफिस में स्टाइलिश नजर आने के दौरान महिलाएं कुर्ती स्टाइल करना पसंद करती हैं। कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी जिसे आप पेंट या सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह की ब्लॉक प्रिंटेड कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह ब्लॉक प्रिंटेड कुर्ती ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस कुर्ती में आपका लुक सबसे अलग भी नजर आएगा।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है और इस तरह की कुर्ती में आपका लुक खूबसूरत भी नजर आता है। वहीं जींस के साथ आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं और ये कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ 500 रुपये में मिल जाएंगी।
इस कुर्ती को आप डेनिम के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही, फुटवियर में आप हील्स और झुमके स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Kurti Pants With Dupatta: ऑफिस में डेली वियर के लिए बेस्ट हैं कुर्ती-पैट्स के साथ दुपट्टे वाले ये सेट, देखें डिजाइंस
थ्रेड वर्क कुर्ती
अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह की थ्रेड वर्क कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में थ्रेड वर्क साथ ही, इसमें प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है। यह कुर्ती आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 600 रुपये की कीमत में ले सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप सिंपल पर्ल वर्क इयरिंग्स साथ ही, फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
प्रिंटेड कुर्ती
अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं साथ ही, न्यू लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह की कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है साथ ही, ये हाफ स्लीव्स में है। इस तरह की कुर्ती आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 600 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप सिंपल सिल्वर झुमके साथ ही, फुटवियर में आप जूती पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Short Kurti Designs: ऑफिस में पहनें ये शॉर्ट कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों