Celebrity Fashion: प्लस साइज महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए भारती सिंह से लें ड्रेसिंग टिप्स

प्लस साइज की महिलाएं भारती सिंह की इन वेस्टर्न ड्रेस को पहन दिख सकती हैं स्टाइलिश। 

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-07-01, 16:13 IST
Bharti Singh Birthday b

प्लस साइज की महिला अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर कंफ्यूजन में रहती हैं। जिन महिलाओं का वजन ज्यादा होता है वह अपने आउटफिट्स को लेकर परेशान रहती हैं क्या पहनना है और क्या नहीं। अगर आप भी अपने लुक्स को लेकर कॉन्शियस रहती हैं तो इस समस्या को ओवरकम करें। हम सब जानते हैं कि प्लस साइज की महिलाएं ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स पहनना चाहती है लेकिन कॉन्फिडेंट्स की कमी की वजह से वह मनचाहे कपड़े नहीं पहन पाती हैं।

अधिकतर प्लस साइज महिलाओं को लगता है कि उनके ऊपर कपड़े जच नहीं रहे है। जबकि ऐसा नहीं है। स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखने के लिए साइज से कोई लेना-देना नहीं होता है। आप भी स्टाइलिश लुक के लिए भारती सिंह से आइडिया ले सकती हैं। भारती सिंह अक्सर स्टाइलिश और स्टनिंग आउटफिट में नजर आती हैं।

ड्रेस के साथ जैकेट

How To Dress Plus Size Women

प्लस साइज की महिलाएं व्हाइट ड्रेस के साथ भारती सिंह की तरह येलो कलर का जैकेट कैरी कर सकती हैं। इस आउटफिट में आपको स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक मिलेगा। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने शूज पहने हुए है लाइट मेकअप और ओपन हेयर में भारती सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी स्टाइलिश लुक के लिए भारती सिंह के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

व्हाइट सूट

white suit for plus size

भारती सिंह न केवल अपनी कॉमेडी बल्कि अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतना बखूबी अंदाज से जानती हैं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक की बात करें भारती सिंह व्हाइट पटियाला सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस सूट के साथ उन्होंने हाफ जैकेट कैरी किया हुआ है। इस सूट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। आप भी भारती सिंह के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

कुर्ती

kurti for plus size woman

सिंपल और स्टाइलिश लुक के लिए आप भारती सिंह के इस सिंपल लुक को कैरी कर सकती हैं। लाइट ब्लू कलर के इस कुर्ती सेट में भारती सिंह बेहद प्यारी लग रही हैं। कुर्ती के सात उन्होंने रेड लिपस्टिक और ओपन हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह आउटफिट बेहद स्टनिंग है।

इसे जरूर पढ़ेंःIndian Queen Style: इंडियन प्रिंसेस के इन फैशन टिप्स को फॉलो कर आप लगेंगी रानी जैसी बेइंतहा खूबसूरत

साड़ी

silk saree for plus size

प्लस साइज की महिलाओं के दिमाग में सवाल आता है कि सिल्क साड़ी पहनने से वह ज्यादा हैवी नजर आएंगी। जबिक ऐसा नहीं है। सिल्क साड़ी में प्लस साइज की महिलाएं बेहद खूबसूरत लगती हैं। यकीन नहीं हो रहा है तो भारती सिंह के इस लुक को ही देख लीजिए। ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 3 हाफ स्लीव ब्लाउज और ऑरेंज साड़ी में एक्ट्रेस का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःFashion Hacks: 5 फीट वाली महिलाएं लंबा दिखने के लिए अपना सकती हैं ये स्टाइल हैक्स

ब्लैक रफल ड्रेस

black dress for plus size woman

क्यूट लुक के लिए आप भारती सिंह के इस ब्लैक ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक रफल ड्रेस के साथ लाइट मेकअप में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आपको यह ड्रेस किसी भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

जंपसूट

jumpsuit for plus size woman

प्लस साइज की महिलाएं अक्सर अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से डरती हैं। लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए आप ड्रेस और लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ऐसे में आप ब्लैक जंपसूट पहन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP