पिछले हफ्ते हमारीं bollywood celebs अपने coolest look में नजर आयीं। जिसमें कई celebs का look काफी amazing था तो किसी का look ग्लैमर का impact छोड़ने में नाकामयाब रहा। इस हफ्ते का सबसे बड़ा surprise तब मिला जब हमारी पद्मावती अपने traditional look में नजर आयीं।
दीपिका का ये साड़ी look एकदम amazing था। वहीं शिल्पा शेट्टी भी अपने look sexy look लग रहीं थीं। इसके अलावा कृति सेनन ने भी एक unique outfit पहना था। चलिये आपको बताते हैं इस हफ्ते का update किसने red carpet पर मारी बाजी और कौन-सी celeb रहीं पीछे।
Traditional साड़ी में दीपिका पादुकोण
साड़ियों की जब भी बात होती है दीपिका पादुकोण सबसे आगे रहतीं हैं। वो दिन गये जब red carpet पर साड़ियों में कुछ ही celebs को आगे माना जाता था। रेखा भी उन celebs में से एक हैं जिनका साड़ी look हमेशा से ही stunning रहा है। लेकिन इस बार हमारी दीपिका ने तो red carpet पर कमाल ही कर दिया। इससे पहले भी दीपिका कई बार साड़ियों में नजर आ चुकीं हैं। उनका बनारसी साड़ी से प्यार किसी से छिपा नहीं है। दीपिका का ये साड़ी look एकदम gorgeous लग रहा है।
हमारा verdict
Traditional fashion हमेशा से ही एक अच्छा idea रहा है। साड़ियां हमेशा से ही किसी भी traditional occasion पर एक अच्छा option रहीं हैं। बिना साड़ियों के ये functions पूरे हो ही नहीं सकते। इसलिये हमारी तरफ से दीपिका को उनके look के लिये 9/10 नंबर मिलेंगे।
Dame by Gabriella look में कृति सेनन
कृति bollywood में उभरतीं हुईं एक star हैं। वो अपने look में हमेशा कुछ ना कुछ नया try करतीं हैं। इससे पहले शायद ही आपने कृति सेनन की choice wrong रही हो। Outfits में कृति मनीष मल्होत्रा की gorgeous साड़ियों से लेकर गौरव गुप्ता के sexy gown में नजर आ चुकीं हैं। उनके उपर हर डिजाइन बेहद ही खूबसूरत लगता है। Last night भी कृति सेनन ने कुछ ऐसा ही carry किया था। उनका ये look अपने आप में अनूठा था।
हमारा verdict
कृति की ये dress काफी अच्छी लग रही थी। लेकिन ये अपना special impact छोड़ने में नाकामयाब रही थी। उनकी ये yellow fringe dress को Gabriella ने डिजाइन किया था। शायद उनकी ये dress फैशऩ रेडार पर रहे लेकिन ये उतनी खास नहीं थी। इसलिये हमारी तरफ से तो कृति के इस look को 6.5/10 नंबर ही मिलेंगे।
Sexy grey Reem Acre gown में शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी हॉटनेस के लिये जानीं जातीं हैं। पूरे bollywood में शिल्पा एक मां होने के बावजूद उनका sexy figure हमेशा attraction point रहता है। शिल्पा ना सिर्फ एक fitness fanatic हैं बल्कि वो एक अभिनेत्री होनें के साथ-साथ वो एक fashion icon भी हैं।
इस बार शिल्पा ने red carpet पर Reema Acra का ये sexy gown पहना था। जिसमें वो बेहद ही sexy लग रहीं थीं। वहीं शिल्पा को style मोहित राय द्वारा किया गया था। उनके इस look से एक बात तो साफ है चाहे साड़ी हो या फिर कोई con dress शिल्पा अपने हर look में लोगों का दिल चुरा लेतीं हैं।
हमारा verdict
शिल्पा शेट्टी की अगर बात की जाये तो वो एक pure glamour queen हैं। उनका look हमेशा से ही थोड़ा हटके रहा है। Red carpet पर अपने fashion का जलवा कैसे चलाना है ये शिल्पा बखूबी जानतीं हैं। इसलिये उनके इस look को हमारी तरफ से 7.5/10 नंबर दिया जाते हैं। हमें लगता है कि शिल्पा अगली बार भी एक नये sexy look में नजर आयेंगीं।
Read more: करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं bollywod के सबसे cool hairstyles
Chola The Label में परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा की बात की जाये तो वो पर्दे पर regular नहीं हैं लेकिन जब बात उनके fashion की हो तो उसमें इसका कोई असर दिखाई नहीं देता। परिणीति ने हाल ही में ये unconventional shirt और denim look carry किया था। उनके इस look को देखकर अगर आपको ऐसा लगता है कि regular white shirt के साथ आप denim पहन सकतीं हैं तो शायद आप थोड़ीं सी गलत हैं।
ये कहीं ना कहीं देखने में थोड़ा odd लगेगा। उनकी ये shirt अच्छे से fit नहीं है। परिणीति के इस look को देखकर हम तो यही कहेंगे कि उन्हें इतना कुछ hard try करने की जरूरत नहीं है।
हमारा verdict
हमे लगता है कि परिणीति चोपड़ा को एक casual event पर भी एक ethnic भी try करना चाहिये। इसलिये उनका ये look इतना खास नहीं लग रहा है। उनका ये look पूरी तरह से misfit है। इसे देखकर हमें तो निराशा होना पड़ा। इसलिये उनके इस look को हमारी तरफ से 3/10 नंबर ही मिलेंगे।
Mustard शरारा look में रिचा चड्ढ़ा
रिचा को अगर एक experimental girl कहा जाये तो कुछ गलत नहीं होगा। वो अपने look के साथ हमेशा ही कुछ ना कुछ experiment करतीं रहतीं हैं। लेकिन ऐसा कई बार होता है जब आपका experiment आपके ऊपर भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही रिचा चड्ढ़ा के साथ हुआ। अपने experiments की वजह से उनके look को हमेशा से ही point out किया जाता रहा है। हाल ही में रिचा एक mustard coloured sharara में नजर आयीं थीं। लेकिन उनका ये look कुछ खास नहीं रहा।
Read more: लाल हरा ना पीला black colour है new bridal trend, जिसपे श्रीदेवी से लेकर मौनी रॉय तक हैं फिदा
हमारा verdict
हमे लगता है कि अगर आप ethnic trend में believe करतीं हैं तो ये आपके लिये बुरा नहीं है। रिचा को भी अपने look के साथ कुछ ऐसा ही try करना चाहिये। हमें लगता है कि किसी भी event में जाने से पहले रिचा को अपने look के बारे में जरूर सोच लेना चाहिये। इसलिये तो मोनिका निधि के इस डिजाइन में रिचा अपना impact छोड़ने में नाकामयाब रहीं। इसलिये उनके इस look को हमारी तरफ से 4/10 नंबर ही मिलेंगे।
Stunning look में हिना खान
हिना खान को किसी भी introduction की जरूरत नहीं है। हाल ही में Big Boss 11 में धूम मचाने वालीं हिना खान छोटे पर्दे का एक जाना-माना चेहरा हैं। उनका यही अंदाज उनके fashion में भी नजर आता है। अगर आपको लगता है कि हिना खान सिर्फ एक traditional look वाली बहु ही हैं। तो आपको इस बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है। हिना खान red carpet की एक real star हैं। इस बार भी उन्होंने red carpet पर अपने fashion से लोगों का दिल जीत लिया।
हमारा verdict
हिना का ये look बेहद ही gorgeous लग रहा है। उनके इस look में खासतौर से gold और exaggerated shoulder बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। उनका ये look उन्हें एक perfect star look दे रहा है। इसके साथ उनका high slit white trouser काफी sexy लग रहा है। इसलिये हम उनके look को 7/10 नंबर देंगे।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों