Black colour को ज्यादातर लोग पारंपरिक रंगो से नहीं जोड़ते हैं। लेकिन इसका trend fashion में खूब चल रहा है। देश के सिर्फ leading डिजाइनर ही नहीं बल्कि दुनिया भर के डिजाइनर इसे खूब पसंद करते हैं। इसकी सबसे खास बात यही है, कि इसे आप आसानी से किसी भी shade के साथ carry कर सकतीं हैं। चाहे फिर वो bright red हो या फिर yellow और gold, silver colour. ये हर रंग के साथ आसानी से pair हो जाता है। हाल ही में fashion में traditional colours को लेकर काफी changes आ रहे हैं।
आज उन colours को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिन्हें bridal colours में शुभ नहीं माना जाता था। इससे पहले इन colours को ज्यादा पसंद भी नहीं किया जाता था। जिसमें pastels, green से लेकर black colour शामिल है। अब इन colours को हमारी hottest actresses ने भी पसंद किया है।
जिसमें डायना पेंटी से लेकर ever green मानीं जाने वालीं श्रीदेवी का नाम भी शामिल है। इन्होने इन colours को अलग-अलग occasions पर carry किया है। अगर आपको भी लगता है कि आप इन पुरानी shades से bore हो चुकीं हैं तो आप इस बार इनके साथ experiment कर सकतीं हैं। हम आपको बतायेंगी आपको इनके साथ कैसे experiment करना है।
Black bold लहंगे में श्रीदेवी
Bridal colours को लेकर आपके दिमाग में हमेशा से ही red, maroon और pink जैसे safe colours माने जाते हैं। आपके इस ख्याल के पीछे आपकी कोई गलती नहीं है। इन colours का tradition आज से ही नहीं बल्कि एक लंबे समय से चला आ रहा है। जिसकी वजह से हमेशा से ही brides को इनके साथ experiment करने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। लेकिन अपनी सबसे खूबसूरत wedding night के लिये आपको experiment जरूर करना चाहिये।
आप इसमें classic combination add कर सकतीं हैं। आपके लिये black और gold एक अच्छा option रहेगा। आप श्रीदेवी को ही देख लीजिये। उन्होने कितनी खूबसूरती से मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ये black और gold लहंगा पहना हुआ है। उनका velvet डुपट्टा और उनका mandarin collared ब्लाउज उनकी beauty को दो गुना कर रहा है। इसके साथ उन्होंने एक necklace भी carry किया है।
Black के साथ कैसे experiment करना है ये सब्यासाची मुखर्जी बखूबी जानते हैं। ऐसे में उनके heavy embroidery लहंगे का अगर हम जिक्र ना करें तो ये गलत होगा। उन्होने ऐसे कई experimental डिजाइन तैयार किये हैं। उनके इस piece की cropped choli और नेट डुपट्टा बहुत ही trendy लग रहा है।
Read more: Filmfare Awards 2018 में किसके beauty look ने जीता लोगों का दिल? ये रहा पूरा analysis
Reception के लिये black एक perfect look
अपने reception पर आपका खूबसूरत दिखना बेहद ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप अगर एक sophisticated piece चुनतीं हैं तो वो आपको एक नया look देगा। इसमें आप कुछ traditional पहन सकतीं हैं। इसके साथ आप experiment भी कर सकतीं हैं। इसमें आप एक heavy embroidery लहंगा पहन सकतीं हैं।
वैसे आजकल corset inspired टॉप काफी trend में हैं। अपने इस look के साथ ये जरूरी नहीं की आप एक डुपट्टा जरूर carry करें। आपको बस अपने look को एक simple sleek में रखना है। और फिर देखिये अपने style को...कैसे लोगों की निगाहें आप पर नहीं टिकतीं। इसके साथ आप एक clean और simple जूड़े के साथ minimal jewellery carry कर सकतीं हैं।
Read more: Mid-length से लेकर खूबसूरत जूड़ों तक, कंगना के ये हैं best hairstyles
Black colour संगीत में भी दिखायेगा आपको graceful
संगीत को लेकर आपके दिमाग में हमेशा ही नाच-गाना रहता है। जिन पर आप जमकर थिरकतीं हैं। लेकिन ऐसे में कुछ heavy पहनना आपके लिये थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप एक simple easy look carry कर सकतीं हैं। जिसमें आप एक sleeveless embroidered black ब्लाउज के साथ एक sexy डुपट्टा भी carry कर सकतीं हैं।
आप डायना पेंटी को भी देख लीजिये। रितु कुमार का ये piece उन पर बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ ही आप पायल सिंह के डिजाइन किये हुऐ इस piece में मौनी रॉय को भी देख सकतीं हैं। उनका ये simple sangeet look एकदम stunning लग रहा है।
मेंहदी पर रखिये traditional look
मेंहदी पर ज्यादातर brides yellow और orange colour को ही ज्यादा पसंद करतीं हैं। इसके साथ वो light green भी पहनतीं हैं। इसके साथ अगर आप black colour को add करतीं हैं तो ये आपको एक cool spicy look देगा। इसके लिये आप एक light floral लहंगा पहन सकतीं हैं। आप इसे एक floor length jacket के साथ भी carry कर सकतीं हैं। इस पर आपको simple sleek back hairdo रखना है। आप माधुरी दीक्षित को ही देख लीजिये।
राहुल मिश्रा के buttoned ensemble में वो कितनी beautiful लग रहीं हैं। अगर आप फिर भी adventurous हैं तो आप black floor length jacket को एक denim के साथ भी carry कर सकतीं हैं। जो आपको एक fusion look देगा। आपके लिये इसके साथ sleeves एक अच्छा idea रहेगा। आपको इसके लिये एक unique sleevless चोली carry करनी चाहिये। इस look के लिये आपके पास कई सारे options available हैं। जिसमें आप sleeves से लेकर elongated को ट्राई कर सकतीं हैं। आप प्राची देसाई को ही देख लीजिये।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों