Saree Fashion: साड़ी पहनने का शौक हर लड़की को होता है। इसलिए हर कोई मार्केट से जाकर अपने लिए अलग-अलग डिजाइंस की साड़ियां खरीदती हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ डिजाइंस आपको पसंद होते हैं लेकिन जब आप वो ट्राई करते हैं तो अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको कुछ नया लुक नहीं मिलता है बस वही पुराने तरीके से साड़ी पहनना पड़ता है। ऐसे में अगर आप सटल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट है कि आप इन साडियों को स्टाइल करें इसमें आप काफी सुंदर नजर आएंगी।
बॉर्डर वर्क साड़ी
सटल लुक के लिए बेस्ट है कि आप बॉर्डर वर्क साड़ी को वियर करें। इसमें आपको पतला बॉर्डर मिलेगा जिस पर साड़ी के ब्लाउज जैसी एम्ब्राइडरी की गई होगी। आप इस तरीके की साड़ी को वियर कर सकती हैं। ये सिंपल होती हैं और कहीं भी पहनी जा सकती हैं। इनकी खास बात ये है कि इन्हें स्टाइल करने में समय भी कम लगता है। आप इसे अपनी पसंद के फैब्रिक में खरीद सकती हैं। इसके साथ आपको हैवी वर्क ब्लाउज मिलेगा। इसलिए ये साड़ी और भी सुंदर लगेगी। इस तरह की साड़ी मार्केट में आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।
मिरर वर्क साड़ी
मिरर वर्क साड़ी भी सटल लुक के लिए बेस्ट है आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप काफी सुंदर (साड़ी फैशन) लगेंगी। इसमें आपको कोई बॉर्डर नहीं मिलेगा। बल्कि आपको पूरी साड़ी में थोड़ा-थोड़ा मिरर वर्क मिलेगा। जिससे ये साड़ी दिखने में हैवी लगेगी लेकिन रहेगी लाइट वेट। इसलिए आपको इस साड़ी को वियर जरूर करना चाहिए। इसमें ऑप्शन कई सारे आते हैं जिसे आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक
नेट साड़ी डिजाइन
सटल लुक के लिए आप अपनी वॉर्डरोब में नेट की साड़ी भी रख सकती हैं। ये लाइट वेट होती हैं लेकिन जो इसमें वर्क होता है (डिनर पार्टी के लिए साड़ी लुक) वो काफी अच्छा होता है। इसे वियर करने के बाद आप काफी सुंदर लगेंगी। इसमें आपको नेट में सीक्वेंस वर्क मिल जाएगा। थ्रेड वर्क भी देखने को मिल जाएगा। इसलिए आपको इसे वियर जरूर करना चाहिए। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।
सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी हर किसी फंक्शन में पहनी जाती है इसलिए आपको इस तरह की साड़ी को अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे लुक ही नहीं बल्कि आप भी सुंदर लगती हैं। इसमें आपको हर एक तरह की सिल्क साड़ी मिल जाती है जैसे- कांजीवरम साड़ी, पटोला सिल्क साड़ी और जरी वर्क सिल्क साड़ी।
इसे भी पढ़ें: क्लासी और मॉडर्न दिखने के लिए चुनें ब्लैक कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस
इन साड़ी को अपने वार्डरोब में करें शामिल इससे आपका लुक ही नहीं बल्कि आप भी सुंदर लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra/ Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों