
ननद की शादी हो तो हर भाभी अपनी तरफ से अच्छे से अच्छा गिफ्ट देना चाहती है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक ऐसा गिफ्ट चुनना जरूरी होता है जो न सिर्फ दिखने में खूबसूरत हो, बल्कि दिल से जुड़ा हुआ भी हो और ननद के साथ ससुराल वालों को भी पसंद आए। ऐसे में ज्वेलरी हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही है और अगर आप भी ननद की शादी में गिफ्ट करने के लिए ज्वेलरी ढूढ़ रही हैं तो खूबसूरत पेंडेंट अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं अगर बात Pendant की है तो यह एक ऐसा गिफ्ट है जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आपकी इमोशनल वैल्यू को भी दिखाता है। आजकल मार्केट में कई तरह के ट्रेंडी और एलिगेंट पेंडेंट डिज़ाइन मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी ननद की शादी में गिफ्ट कर सकती हैं और इस अवसर को और खास बना सकती हैं। ये गिफ्ट आपकी ननद को पसंद आएगा और वो इसे किसी भी ओकेज़न में कैरी कर सकती हैं। आइए देखें खूबसूरत पेंडेंट के कुछ एलिगेंट डिज़ाइन।

ये पेंडेंट आग की लौ की डिज़ाइन के होते हैं। ये सुनहरा और सफेद पेंडेंट, क्यूबिक जरकोनिया से जड़ा हुआ होता है। इसे एस-हुक क्लोज़र से बंद किया गया है। इसके साथ आप मैचिंग स्टड की एक जोड़ी भी गिफ्ट में दे सकती हैं। अगर आप ननद की शादी में कुछ यूनिक और ट्रेंडी गिफ्ट करना चाहती हैं, तो यह Pendant डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका नाम फ्लेम मोटिफ इसलिए है क्योंकि ये आग की लपटों जैसा डिजाइन पावर और एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। इसमें लगे व्हाइट क्यूबिक स्टोन इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। आपकी ननद इस पेंडेंट को किसी भी अवसर पर कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Pendant Designs: 1 ग्राम से भी कम सोने में बन जाएंगे ये गोल्ड पेंडेंट, डेली वियर में देंगे स्टाइलिश लुक

अगर आप अपन ननद को गिफ्ट करने के लिए कोई ऐसा ऑप्शन खोज रही हैं जो दिखने में सिंपल, सोबर और एलिगेंट लगे, तो ये सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आपकी ननद वर्किंग है तो ये पेंडेंट वो ऑफिस में भी आसानी से कैरी कर सकती है। इनकी खासियत यह होती है कि ये जल्दी खराब नहीं होते हैं और लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखते हैं। अगर आपकी ननद को सिंपल और क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो यह गिफ्ट उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

डायमंड हार्ट पेंडेंट हमेशा से ही प्यार और अपनापन दिखाते हैं। अगर आप इस डिज़ाइन का पेंडेंट ननद की शादी में गिफ्ट करेंगी, तो ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो आपकी ननद को पसंद भी आएगा और वो इसे किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती है। इसमें लगे डायमंड्स इसकी एलिगेंस को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। यह Pendant खासतौर पर शादी जैसे मौके पर गिफ्ट करने के लिए परफेक्ट है और यह हमेशा के लिए एक यादगार तोहफा बन सकते है।

अगर आपकी ननद को नेचर और फ्लोरल डिज़ाइन पसंद हैं, तो फ्लोरल डायमंड पेंडेंट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये फ्लोरल डिज़ाइन के पेंडेंट किसी भी ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसमें लगे डायमंड्स इसे और भी ग्रेसफुल बनाते हैं। यह Pendant खासकर ट्रेडिशनल और फेस्टिव आउटफिट्स के साथ बहुत खूबसूरत लगता है और इसे पहनने के बाद किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में एक अलग चार्म आता है।

आजकल ज्योमेट्रिक डिजाइन्स काफी ट्रेंड में हैं। अगर आपकी ननद को मॉडर्न और स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद है, तो यह Pendant Designs उनके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। क्यूबिक जर्कन से सजा यह पेंडेंट सिंपल होने के साथ बहुत आकर्षक भी लगता है। इसे आप ऑफिस, पार्टी या किसी भी कैजुअल आउटिंग में आसानी से पहन सकती हैं और ये एक ऐसा गिफ्ट ऑप्शन है जो किसी भी पसंद आएगा।
अगर आप भी अपनी ननद की शादी के लिए कोई गिफ्ट ऑप्शन देख रही हैं, तो ये पेन्डेन्ट डिज़ाइन परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।